एक्सप्लोरर

पराली की घटनाओं में आई कमी, फिर दिल्ली क्यों बनी गैस चैंबर? केंद्र ने दिया ये जवाब 

Delhi Pollution: केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने बताया कि दिल्ली में प्रदूषण (Pollution) के लिए सिर्फ पराली हीं नहीं बल्कि वाहन, औद्योगिक, कंस्ट्रक्शन, सड़क और अन्य कारक भी जिम्मेदार हैं. 

Delhi Air Pollution News: दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण के लिए सिर्फ पराली ही जिम्मेदार नहीं है. केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने संसद में पूछे गए एक सवाल के जवाब में सदन को यह जानकारी दी. पर्यावरण मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि दिल्ली और एनसीआर में वायु प्रदूषण के कई वजह है. इन वजहों में वाहन प्रदूषण, औद्योगिक प्रदूषण, निर्माण के दौरान होने वाला प्रदूषण, सड़क और खुले क्षेत्र में उड़ने वाली धूल, बायोमास जलाना, लैंडफिल साइट पर आग की घटनाएं और प्रदूषण के कई अन्य कारण भी दिल्ली एनसीआर की हवा को जहरीली करते हैं.

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने अपने जवाब में कहा है कि मानसून के बाद और सर्दियों के महीनों के दौरान, कम तापमान, कम मिश्रण ऊंचाई और स्थिर हवाओं के कारण धूल के कण हवा के साथ घुल जाते हैं, जिसके चलते प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है. जब कभी पराली जलाने जैसी घटना होती है या फिर पटाखे जलाए जाते हैं तो उससे प्रदूषण और ज्यादा होता है जो वातावरण में पहले से मौजूद प्रदूषण के साथ मिलकर हवा को और जहरीला कर देते हैं.

पराली चिंता का विषय कैसे?

हालांकि, सरकार ने यह भी माना है कि उत्तरी राज्यों पंजाब, हरियाणा, यूपी के एनसीआर जिलों और एनसीआर के अन्य क्षेत्रों में धान की पराली जलाने की घटनाएं चिंता का विषय है. इसका भी पर्यावरण पर गंभीर प्रभाव पर पड़ रहा है.

पराली पर लगे रोक 

दरअसल, प्रदूषण को लेकर सेंटर फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट लगातार राज्यों से फसल अवशेष यानी पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के निर्देश देता रहा है. पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए कई कदम भी उठाए गए हैं. अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि जो लोग नहीं मानते उनके खिलाफ कानून की धाराओं के साथ कार्रवाई भी की जाए.

पराली जलाने की घटनाओं में भारी कमी 

मंत्रालय के द्वारा दिए गए आंकड़ों को देखकर पता चलता है कि साल  2022 में जहां पंजाब में पराली जलाने की 48,489 घटनाएं हुई थी, वही 2023 में यह घटनाएं कम होकर 33,719 तक पहुंची. साल 2024 में यह घटनाएं 9,655 दर्ज की गई है.

इसी तरह हरियाणा में जहां साल 2022 में 3380 घटनाएं हुई, तो 2023 में 2052 और 2024 में 1118 घटनाएं अभी दर्ज हुई है. बात की जाए उत्तर प्रदेश की तो यहां पर साल 2022 में 72 घटनाएं हुई थी, तो 2023 में 108 और 2024 में 192 घटनाएं सामने आई है.

पराली की घटनाओं में आई कमी, फिर दिल्ली क्यों बनी गैस चैंबर? केंद्र ने दिया ये जवाब

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिंदगी से MCD ने किया खिलवाड़, 28 लाख में सिर्फ 19 इमारतों को बताया था खतरनाक!
जिंदगी से MCD ने किया खिलवाड़, 28 लाख में सिर्फ 19 इमारतों को बताया था खतरनाक!
दिल्ली में छाए रहेंगे बादल लेकिन बढ़ेगा तापमान, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में छाए रहेंगे बादल लेकिन बढ़ेगा तापमान, जानें मौसम का अपडेट
Delhi Building Collapse: हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
DDA की खाली बिल्डिंग में रहेंगे छात्र? रेखा सरकार की कमेटी करेगी विचार
DDA की खाली बिल्डिंग में रहेंगे छात्र? रेखा सरकार की कमेटी करेगी विचार

वीडियोज

Delhi Moti Bagh Building Collapse: बंसल ब्रदर्स और 'हत्यारे' सिस्टम का खूनी गठजोड़ !।Sansani
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन इमारत हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने। Moti Bagh।Delhi News
Baba Bageshwar Statement: नवरात्र में NON-VEG पर बवाल!,बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने उठाया मुद्दा
Bharat Ki Baat : एक इमारत गिरी... कितनी मौतें अभी बाकी हैं?। Satya Niketan। Moti Bagh। Delhi
Sandeep Chaudhary: दिल्ली में हादसा नहीं, हत्या हुई !।।Satya Niketan Building Collapse। Seedha Sawal

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका से भारतीयों के लिए बुरी खबर! US स्टेट डिपार्टमेंट ने वीजा पर जारी की चेतावनी
अमेरिका से भारतीयों के लिए बुरी खबर! US स्टेट डिपार्टमेंट ने वीजा पर जारी की चेतावनी
Delhi Building Collapse: हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
Zomato से ऑर्डर किया फूड, कस्टमर बोला- डिलीवरी एजेंट ने बेचा मेरा खाना
Zomato से ऑर्डर किया फूड, कस्टमर बोला- डिलीवरी एजेंट ने बेचा मेरा खाना
Embed widget