एक्सप्लोरर

MCD News: एमसीडी की बैठक में बीजेपी पार्षदों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ, जानें क्यों? 

Delhi MCD News: बीजेपी पार्षदों ने स्थाई समिति का गठन न होने पर निगम की विशेष बैठक में जमकर हंगामा किया. इसका नतीजा यह निकला कि मेयर को सदन की बैठक को स्थगित करना पड़ा.

Delhi MCD News: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में स्थायी समिति को लेकर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच चल रहा विवाद अभी भी जारी है. इस कारण एमसीडी की सारी महत्वाकांक्षी परियोजनाएं अधर में लटकी पड़ी हैं. इस बात को ध्यान में रखते हुए मेयर शैली ओबरॉय ने दिल्ली सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद स्थायी समिति के गठन तक उसकी शक्तियों को सदन को देने के मुद्दे पर चर्चा के लिए सोमवार को सदन की विशेष बैठक बुलाई थी. यह बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई. स्थाई समिति के अब तक गठन न होने को लेकर भाजपा के पार्षदों ने निगम सदन की बैठक में जमकर हंगामा किया. इसका नतीजा यह निकला कि सदन की बैठक को स्थगित करना पड़ा.

हंगामे के दौरान भाजपा पार्षदों ने निगम सचिव और सहायक निगम सचिव को कमरे में बंद कर दिया और भाजपा के पार्षद मेयर के आसन पर चढ़ गए और बैठक शुरू नहीं होने दी. हालांकि, मेयर के आसन के पास महिला और पुरूष गार्ड की तैनाती भी की गई थी, लेकिन वह कारगर साबित नहीं हुई. सदन की बैठक के भाजपा पार्षदों के हंगामे की भेंट चढ़ जाने पर नेता सदन मुकेश गोयल ने भाजपा पार्षदों पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा के पार्षद सदन को चलने नहीं दे रहे हैं और लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं. 

एक्ट में बदलाव की शक्ति संसद के पास 

दिल्ली सरकार के इस रणनीति पर पलटवार करते हुए निगम सचिव के दफ्तर के बाहर बैठे भाजपा पार्षद संजीव कपूर ने कहा है कि निगम के एक्ट में जो बदलाव करने की कोशिश की जा रही है वह गैरकानूनी है. संविधान इसकी इजाजत नहीं देता है. अगर किसी एक्ट में बदलाव करना होता है, तो उसे पहले संसद में भेजना होगा. ये नियमों की अनदेखी करके नया एक्ट लाना चाहते हैं, जो भाजपा किसी भी कीमत पर होने नहीं देगी. कपूर ने कहा कि हमें दिल्ली की जनता ने चुना है और दिल्ली की जनता के लिए हम काम करते हैं.

संविधान के मूल अधिकारों को तोड़ने की कोशिश

उनका कहना है कि एमसीडी के एक्ट 44 के अंतर्गत कोई भी कानून अगर बनता है तो उसके अंदर स्थायी समिति, वार्ड समिति और कमिश्नर की भागीदारी होती है, लेकिन यह लोग संविधान के मूल अधिकारों को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. एमसीडी के एक्ट 44 में साफ-साफ लिखा हुआ है, उसके बावजूद भी जो यह लोग आरोप लगा रहे हैं, वह बिल्कुल निराधार है. निगम की यह बैठक संविधान के बिल्कुल विरुद्ध है.

Delhi Liquor Scam: बीआरएस नेता के. कविता से ईडी आज फिर करेगी पूछताछ, जानें केसीआर की बेटी पर क्या हैं आरोप

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू
नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू
Delhi Census: दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
Embed widget