एक्सप्लोरर

Delhi News: ठंड से गेहूं और सरसों की फसल को हो रहा नुकसान, किसानों को बारिश का इंतजार

Delhi Weather News: मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में आज शनिवार को आसमान में बादल रह सकते हैं. वहीं कल 29 जनवरी को दिल्ली में बारिश हो सकती है.

Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली के लोगों को  अभी ठंड से पूरी तरह छुटकारा नहीं मिलेगा. पिछले कुछ दिनों से मौसम में कई बार बदलाव देखने को मिल रहे हैं. कभी कोहरे के साथ सर्द हवा लोगो को कंपकपाने लगती है, तो कभी हल्की धूप राहत देती है. राजधानी में लगातार पड़ रही ठंड से दिल्ली और NCR के लोगों को फिलहाल रहात नहीं है. वहीं अब इस ठंड का असर गेहूं और सरसों की फसलों पर भी पड़ रहा है. पोधों की पत्तियां पीली पड़ती जा रही हैं. जो कहीं न कहीं भारी  नुकसान की ओर इशारा कर रही हैं.

राजधानी दिल्ली बढ़ी ठंड 
देश की राजधानी दिल्ली में लगातार तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है. बीते 2 दिनों की बात करें तो राजधानी में आसमान में बादल थे. हालाकिं आज आसमान में बादल नहीं है. लेकिन आने वाले दो दिन फिर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. जिसके कारण कल 29 जनवरी को दिल्ली के लोगों को बारिश देखने को मिल सकती है. यहां के तापमान की बात करें तो आज सुबह 5 बजे के करीब दिल्ली के बाहरी इलाके नजफगढ़ में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और पालम इलाके में तापमान 6 डिग्री रहा. वहीं  विजिबिलिटी की बात करें तो वो 500 मीटर थी.

किसानों के लिए ठंड बनी सर दर्द
एबीपी से बात करते हुए दिल्ली प्रदेश भारतीय किसान यूनियन के नेता ने बताया कि यहां पड़ रही लगातार ठंड अब किसानों के लिए सर दर्द बन गई है. खेतो में लगी गेहूं और सरसों की फसल खराब हो रही है. उन्होंने कहा कि फसल के लिए भी  ठंड पड़ना जरूरी है, लेकिन अगर इसी तरह ठंड जारी रही तो सारी फसलें खराब हो जाएंगी. किसानों को अपनी फसल सरसों और गेहूं को बचाने और अच्छी फसल के लिए इंद्र देवता से हल्की बारिश की आशा है. जिसकी आशंका मौसम विभाग ने भी जतायी है. 

29 जनवरी को हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में आज शनिवार को आसमान में बादल रह सकते हैं. वहीं कल 29 जनवरी को दिल्ली में बारिश हो सकती है.  30 और 31 जनवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे. हालांकि उसके बाद राजधानी दिल्ली में मौसम साफ रहने की संभावना है. आपको बता दें कि पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी दिल्ली के मौसम को प्रभावित करती है. इसी के चलते दिल्ली वासी सर्दी में ठिठुरने को मजबूर हैं.

India Post Recruitment 2023: बेरोजगारों के लिए खुशखबरी! डाक विभाग ने 40,889 पदों पर निकाली बंपर भर्ती, 10वीं कर पाएंगे आवेदन

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget