एक्सप्लोरर

Weather Update Today: दिल्ली वाले अगले 2 दिनों तक न करें प्रदूषण से राहत की उम्मीद, जानें 15 से 17 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम? 

IMD Weather forecast: आईएमडी के अनुसार 15 से 17 अक्टूबर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे. बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश की होने की संभावना है. 18 और 19 अक्टूबर को दिल्ली का मौसम साफ रहेगा. 

Delhi Weather News: देश की राजधानी दिल्ली में 19 अक्टूबर तक मौसम में उतर-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा. कभी बादल छाए रहेंगे तो कभी वायू प्रदूषण (Delhi Air Quality) से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. भारत मौसम विभाग (IMD forecast) के मुताबिक अगले दो दिनों तक राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (Delhi AQI) खराब रहने की संभावना है. उसके बाद अगले तीन दिनों तक दिल्ली में बूंदाबांदी या आंशिक बारिश का पूर्वानुमान है.

15 से 17 अक्टूबर बूंदाबादी के आसार  

भारत मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शुक्रवार को सुबह का मौसम अच्छा रहेगा. 13 जुलाई की सुबह राजधाीन में तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. 15 से 17 अक्टूबर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश की होने की भी संभावना है उसके बाद 18 और 19 अक्टूबर को दिल्ली का मौसम साफ रहेगा. 

प्रदूषण से बिगड़े हालात

वहीं, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक के खराब श्रेणी में पहुंचने पर आईएमडी के पर्यावरण निगरानी एवं अनुसंधान प्रमुख विजय कुमार सोनी का कहना है कि गुरुवार को AQI खराब श्रेणी में था. शुक्रवार को AQI 237 है, जो 'खराब' श्रेणी में आता है. वायु गुणवत्ता का स्तर कल यानी शनिवार तक इसी श्रेणी में रहेगा, लेकिन 15 अक्टूबर के बाद बारिश की संभावना है. इससे AQI में सुधार हो सकता है और यह वापस 'मध्यम' या 'संतोषजनक' श्रेणी में आ जाएगा. पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है. जबकि न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री दर्ज किया गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक सुबह नौ बजे तक दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 237 था, जो 'खराब' श्रेणी में आता है. बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है. 500 से अधिक एक्यूआई ‘अत्यंत गंभीर’ की श्रेणी में आता है. 

यह भी पढ़ें: DMRC Liquor Rules: दिल्ली सरकार ने ​ ​DMRC को फिर लिखी चिट्ठी, यात्रियों को 2 बोतल शराब ले जाने की मांग दोहराई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: बेघरों को वोटिंग का अधिकार मिलेगा या नहीं, कोर्ट क्या लेगा फैसला?
दिल्ली: बेघरों को वोटिंग का अधिकार मिलेगा या नहीं, कोर्ट क्या लेगा फैसला?
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, बनी रहेगी गर्मी, जानें अपडेट
दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, बनी रहेगी गर्मी, जानें अपडेट
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget