एक्सप्लोरर

Weather Update: शीतलहर और कोहरे की चपेट में दिल्ली, 3.5 से भी नीचे गिरा तापमान, जानें कब मिलेगी राहत 

Delhi NCR में शीतलहर और घने कोहरे का कहर चौथे दिन भी जारी है. आईएमडी ने राजधानी सहित गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए येलो अलर्ट तो गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के लिए रेड अलर्ट की चेतावनी जारी की है. 

Delhi Weather News: देश की राजधानी दिल्ली में शीतलहर और कोहरे का कहर आज भी जारी है. पिछले चार दिनों से नेशनल कैपिटल भीषण ठंड की चपेट में है. रविवार को इस सर्दी के मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. तापमान में और गिरावट के कारण राष्ट्रीय राजधानी में कोहरा और शीतलहर चरम पर है. इस बीच ​कम विजिबिलिटी और प्रदूषण गंभीर श्रेणी तक पहुंचने की वजह से लोगों की परेशानी और ज्यादा बढ़ गई है. 

आईएमडी ने सोमवार की सुबह मुख्यतः साफ आसमान और घने से बहुत घने कोहरे का पूर्वानुमान लगाया है. पूर्वानुमान के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में 14 जनवरी से 20 जनवरी तक घने कोहरे के साथ शीतलहर चलने की संभावना है. आईएमडी ने कहा कि अगले दो दिनों में घने से बहुत घने कोहरे की संभावना है. हवा की गति तेज होने से भीषण शीतलहर की संभावना है. भारत मौसम विभाग ने दिल्ली, गुरुग्रमा और फरीदाबाद के लिए येलो अलर्ट तो गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के लिए रेड अलर्ट की चेतावनी जारी की है. 

IGI एयरपोर्ट पर जीरो विजिबिलिटी

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर सुबह पांच बजे शून्य दृश्यता दर्ज की गई. आईएमडी ने कहा कि यह इस मौसम का सबसे लंबी अवधि का घना कोहरा है. भारतीय रेलवे ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी और कई अन्य राज्यों में घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 22 ट्रेन एक से छह घंटे तक विलंब से आईं.

रिकार्ड न्यूनतम तापमान दर्ज

दिल्ली का न्यूनतम तापमान रविवार को 3.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो इस सर्दी का सबसे कम तापमान है. अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है. न्यूनतम तापमान शनिवार को 3.5  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम था.

प्रदूषण फिर गंभीर

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शाम चार बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 447 था, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है. हालांकि, राजधानी की वायु गुणवत्ता और गिरकर गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली. शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब और 401 और 500 के बीच गंभीर माना जाता है. मौसम कार्यालय के अनुसार, ‘बहुत घना’ कोहरा तब होता है जब दृश्यता 0 से 50 मीटर के बीच होती है, 51 से 200 मीटर के बीच 'घना', 201 से 500 मीटर के बीच 'मध्यम' और 501 से 1,000 मीटर के बीच 'कम' होता है.

Delhi-NCR GRAP 3: दिल्ली-एनसीआर में फिर से प्रदूषण का कहर, ग्रैप-3 लागू, इन चीजों पर लगा बैन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget