एक्सप्लोरर

Delhi Waqf Property: दिल्ली वक्फ बोर्ड के पास दान की हुईं 2000 संपत्तियां, अब लिया ये बड़ा फैसला

Delhi Waqf Property News: अधिकारी ने कहा कि पोर्टल लोगों को वक्फ की अवधारणा और दिल्ली वक्फ बोर्ड के कामकाज के बारे में शिक्षित करने का भी काम करेगा.

Waqf Amendment Bill 2025: लोकसभा और राज्यसभा में वक्फ बिल पास होने के बाद इसके खिलाफ देश के कई शहरों में प्रदर्शन शुरू हो गए. इस बीच दिल्ली वक्फ बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है. दरअसल, दिल्ली में दान की गईं करीब 2,000 संपत्तियों की देखरेख करने वाला दिल्ली वक्फ बोर्ड अपने कार्यों और अन्य संबंधित विषयों के बारे में जानकारी प्रसारित करने के लिए एक वेबसाइट शुरू करने पर काम कर रहा है.  

इसको लेकर अधिकारियों ने कहा कि सात सदस्यीय बोर्ड के पास अब तक कोई वेबसाइट नहीं थी. यह कदम संसद द्वारा वक्फ (संशोधन) विधेयक पारित किए जाने के बीच उठाया गया है. विधेयक का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों (धार्मिक या धर्मार्थ उद्देश्यों के लिए मुसलमानों द्वारा स्थायी रूप से दान की गई संपत्ति) के प्रबंधन को सुव्यवस्थित करना है.

अपलोड की जाएंगी वक्फ की जमीनों की लिस्ट
एक अधिकारी ने कहा, "हम वेबसाइट पर यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि यह उपयोगकर्ता के अनुकूल और जानकारीपूरक हो. हम सभी रजिस्टर्ड वक्फ संपत्तियों की लिस्ट अपलोड करने की भी योजना बना रहे हैं, जिनकी संख्या करीब 2000 है."

'शिक्षित करने का काम करेगा बोर्ड'
उन्होंने कहा कि इससे आम लोगों को यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि संपत्तियां दान के उद्देश्य को पूरा करें और उन पर अतिक्रमण न हो. अधिकारी ने कहा कि पोर्टल लोगों को वक्फ की अवधारणा और दिल्ली वक्फ बोर्ड के कामकाज के बारे में शिक्षित करने का भी काम करेगा.

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए करेंगे जागरूक
उन्होंने कहा कि हितधारकों समेत सभी के लिए उपलब्ध इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से समग्र जागरूकता पैदा की जा सकती है. दिल्ली वक्फ बोर्ड कब्रिस्तान, आवासीय और व्यावसायिक इमारतों, दुकानों, मस्जिदों और शहर में फैली जमीनों सहित संपत्तियों का प्रबंधन करता है.

ये भी पढ़ें

अब मेट्रो से निकलकर कैब बुक करने की झंझट खत्म! DMRC ने शुरू की ये खास सुविधा, जानें डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget