एक्सप्लोरर

Delhi Fire: करोल बाग के विशाल मेगा मार्ट में लगी भीषण आग, एक व्यक्ति की मौत, बचाव कार्य जारी

Delhi Fire News: दिल्ली के करोलबाग स्थित विशाल मेगा मार्ट में शुक्रवार शाम भीषण आग लग गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. आग पर काबू पाने की कोशिश कई घंटों से जारी है.

Vishal Mega Mart Fire News: दिल्ली के करोलबाग स्थित अजमल खान रोड पर शुक्रवार (4 जुलाई) शाम उस समय हड़कंप मच गया जब ‘विशाल मेगा मार्ट’ की चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई. आग की शुरुआत फर्स्ट फ्लोर से हुई और तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई.

आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कुल 13 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. हालांकि आग काफी हद तक दूसरी मंजिल तक ही सीमित रही, लेकिन धुआं और अफरा-तफरी से स्थिति तनावपूर्ण बनी रही.

हादसे में एक व्यक्ति की मौत- फायर विभाग

दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग लगने की सूचना शाम 6.44 बजे मिली, जिसके बाद तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. पुलिस, अग्निशमन दल और आपदा प्रतिक्रिया बलों ने संयुक्त रूप से खोज अभियान चलाया. शुरुआत में किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं थी, लेकिन बाद में तलाशी के दौरान एक व्यक्ति का शव लिफ्ट के अंदर मिला. दिल्ली फायर सर्विस ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि व्यक्ति की मौत संभवतः धुएं में दम घुटने या लिफ्ट में फंसे रहने के कारण हुई.

फायर विभाग ने शॉर्ट सर्किट की जताई आशंका

पुलिस द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि आग लगने के सही कारणों का पता अभी नहीं चल सका है, लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है. गौरतलब है कि विशाल मेगा मार्ट में मुख्य रूप से कपड़े और किराने का सामान बेचा जाता है. आग की लपटों के कारण बिल्डिंग में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। तीसरी मंजिल पर अभी भी आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है और इलाके को पूरी तरह से घेराबंदी कर सुरक्षित किया गया है.

करीब 13 घंटे बीत जाने के बाद भी आग पूरी तरह बुझ नहीं पाई है. राहत-बचाव टीम अभी भी घटनास्थल पर डटी हुई है. स्थानीय लोगों में डर का माहौल है और प्रशासन की ओर से आसपास की दुकानों को बंद करवा दिया गया है.

फायर विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और तकनीकी टीम आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच में जुटी है. यह हादसा एक बार फिर दिल्ली के व्यस्त बाजार क्षेत्रों में सुरक्षा उपायों पर सवाल खड़े करता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के सामने साहिल लोचब की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचब की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के धरने के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, कहा- उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं
राहुल गांधी के धरने के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, कहा- उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं
लाइक्स के लिए थार से खतरनाक स्टंट, गुरुग्राम मार्केट में मचा हड़कंप
लाइक्स के लिए थार से खतरनाक स्टंट, गुरुग्राम मार्केट में मचा हड़कंप
गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर जाम होगा खत्म, इस प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर जाम होगा खत्म, इस प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget