एक्सप्लोरर

'बीजेपी सरकार ने 45 दिनों में पूरा किया चुनावी वादा', वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल पर साधा निशाना

Delhi Politics: वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया है कि बीजेपी सरकार ने अपना सबसे बड़ा चुनावी वादा 45 दिनों के भीतर पूरा कर लिया है. दिल्ली वालों को अब आयुष्मान भारत योजना का दोहरा लाभ मिलेगा.

Virendra Sachdeva: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शुक्रवार (5 अप्रैल) को दावा किया कि बीजेपी सरकार ने विधानसभा चुनाव 2025 के संकल्प पत्र में किया गया सबसे बड़ा वादा महज 45 दिनों में पूरा कर दिखाया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली वालों को आयुष्मान भारत योजना का दोहरा लाभ देने का संकल्प सरकार के गठन के 45 दिनों के भीतर पूरा हो गया है. 

‘महिला समृद्धि और मुफ्त इलाज का कीर्तिमान’  

सचदेवा ने कहा कि देश में कई दल चुनाव जीतते हैं, लेकिन बीजेपी सरकार ने इतने कम समय में बड़े आर्थिक वादों को लागू कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. उन्होंने बताया कि महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये और आयुष्मान भारत योजना के तहत 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज कवर देने की प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. सचदेवा ने कहा, “मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने यह साबित कर दिखाया कि हम वादों को अमल में लाने में सक्षम हैं.”  

‘संकल्प पत्र का रोडमैप एक साल में’

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि नवगठित बीजेपी सरकार एक साल के भीतर अपने संकल्प पत्र 2025 के लगभग सभी वादों को पूरा करने का रोडमैप जारी कर देगी. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, “केजरीवाल के विश्व स्तरीय शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण के दावे खोखले थे, लेकिन बीजेपी सरकार अपने वादों को हकीकत में बदल रही है.”  

‘दिल्ली में बदलाव की शुरुआत’

सचदेवा ने जोर देकर कहा कि आयुष्मान भारत योजना का दोहरा लाभ और महिला समृद्धि योजना जैसे कदम दिल्ली की जनता के लिए बीजेपी की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं. उन्होंने कहा कि यह सरकार दिल्ली को विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए कटिबद्ध है. 

इसे भी पढ़ें: हाईटेक हुई सुरक्षा, LG सक्सेना ने IGI एयरपोर्ट पर की देश के पहले स्मार्ट पुलिस बूथ की शुरुआत

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Hunger Strike Ends Live: सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा, जेपी नड्डा-जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में फैसला
Live: सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा, जेपी नड्डा-जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में फैसला
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
CJP ने सरकार से कहा- न्यूट्रल जगह पर करेंगे बात, अब कपिल सिब्बल बोले, 'इतना घमंड केंद्र...'
CJP ने सरकार से कहा- न्यूट्रल जगह पर करेंगे बात, अब कपिल सिब्बल बोले, 'इतना घमंड केंद्र...'
Kanwar Yatra 2026: देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों की एंट्री बैन, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों की एंट्री बैन, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget