एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal: राजघाट के बाहर सीएम केजरीवाल के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए वीरेंद्र सचदेवा

BJP Protest in Delhi: राजधानी दिल्ली के राजघाट के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब सीएम केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे.

Delhi News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सरेंडर करने से पहले राजघाट गए और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. उनके साथ पत्नी सुनीता केजरीवाल और दिल्ली के मंत्री भी थे. वहीं, राजघाट के बाहर बीजेपी ने प्रदर्शन किया जिसका नेतृत्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा कर रहे थे. हालांकि सभी को दिल्ली पुलिस ने मौके से हिरासत में ले लिया. 

वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया कि एकतरफ केजरीवाल महात्मा गांधी की तस्वीर अपने दफ्तर से हटाते हैं और फिर राजघाट में उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचते हैं.  इस बीच बीजेपी के कार्यकर्ता हाथ में काला कपड़ा लिए सीएम केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी करते दिखे. दिल्ली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी हिरासत में ले लिया. 

दिल्ली को बना रखा है सर्कस- सचदेवा
हिरासत में लिए जाने से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वीरेंद्र सचदेवा जमीन पर बैठ गए और केजरीवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. उन्होंने कहा, ''जो मुख्यमंत्री अपने कार्यालय से महात्मा गांधी की फोटो हटवा देता हो, वो मुख्यमंत्री यहां आकर ड्रामेबाजी कर रहे हैं. उन्हें सरेंडर करना है लेकिन पूरी दिल्ली को सर्कस बना रखा है. यह झूठा, प्रपंच और नौटंकी है जो हम नहीं होने देंगे.'' सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की जनता बूंद-बूंद के लिए तरस रही है लेकिन आप के एक भी नेता को नहीं होता कि बैराज पर जाकर खड़े हों. दुनियाभर की ड्रामेबाजी करते हैं लेकिन दिल्ली की जनता के लिए खड़े नहीं होते.

सरेंडर को भी इवेंट बनाना चाहते हैं केजरीवाल - सचदेवा
समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में वीरेंद्र सचेदवा ने कहा, ''अरविंद केजरीवाल सरेंडर को भी एक इवेंट की तरह बनाना चाहते हैं. पूरे देश में सर्कस चलती है आज एक सर्कस दिल्ली में भी चलेगी. जहां तक जीतने की बात है तो कल सारे एग्जिट पोल में दिख गया पूरा देश नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता है. NDA 400 पार करने जा रहा है और पीएम मोदी तीसरी बार पीएम बनने जा रहे हैं."

ये भी पढ़ें- एग्जिट पोल के नतीजों पर सीएम अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP को 33 सीटें दी थीं जबकि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों के समर्थन में NSUI
जामिया में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों के समर्थन में NSUI
सौरव दास और आशुतोष रांका की बेल पर ताजा अपडेट, CJP बोली- 'ये चिंताजनक...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की बेल पर ताजा अपडेट, CJP बोली- 'ये चिंताजनक...'
आनंद विहार में दिल्ली का सबसे बड़ा चार्जिंग स्टेशन, इन इलाकों में भी बढ़ी सुविधा
आनंद विहार में दिल्ली का सबसे बड़ा चार्जिंग स्टेशन, इन इलाकों में भी बढ़ी सुविधा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget