एक्सप्लोरर

एग्जिट पोल के नतीजों पर सीएम अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP को 33 सीटें दी थीं जबकि...'

Exit Poll Result 2024: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर हमला करते हुए कहा कि इतनी सीटें इसलिए दिखाई क्योंकि शेयर मार्केट में इनके लोगों ने इन्वेस्ट किया हुआ है.

Arvind Kejriwal On Delhi Election Exit Poll 2024: एग्जिट पोल के नतीजों पर दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संजोयक अरविंद केजरीवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. रविवार (2 जून) को तिहाड़ जेल में सरेंडर करने से पहले उन्होंने कहा, "2024 लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल कल सामने आ गए हैं. ये सभी एग्जिट पोल फर्जी हैं। एक एग्जिट पोल ने राजस्थान में बीजेपी को 33 सीटें दी थीं जबकि वहां केवल 25 सीटें हैं.''

एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा, ''इन्होंने इतनी सीटें इसलिए दिखाई क्योंकि शेयर मार्केट में इनके लोगों ने इन्वेस्ट किया हुआ है और कल जब शेयर मार्केट खुलेगा तो बंपर होगा और ये शेयर बेचकर निकल लेंगे "

फर्जी एग्जिट पोल क्यों करना पड़ा- सीएम केजरीवाल

उन्होंने आगे कहा, ''असली मुद्दा यह है कि उन्हें मतगणना के दिन से 3 दिन पहले फर्जी एग्जिट पोल क्यों करना पड़ा. इसके बारे में कई सिद्धांत हैं, उनमें से एक यह है कि वे मशीनों (ईवीएम) में हेरफेर करने की कोशिश कर रहे हैं.'' उन्होंने आगे ये भी कहा कि मैंने 21 दिन खूब प्रचार किया, मेरे लिए पार्टी अहम नहीं है बल्कि देश को बचाना अहम है.

सीएम ने राजघाट जाकर बापू को किया नमन

देश भर में लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले शनिवार (1 जून) को एग्जिट पोल के नतीजे घोषित कर दिए गए. ज्यादातर एग्जिट पोल में एनडीए की जीत की ओर इशारा किया गया है. चुनाव आयोग की ओर से 4 जून को नतीजों का ऐलान किया जाएगा. बता दें दिल्ली आबकारी नीति मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल 2 जून को तिहाड़ जेल में सरेंडर करने जा रहे हैं. इससे पहले उन्होंने राजघाट पर जाकर राष्ट्रपति महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उनके साथ आम आदमी पार्टी के कई नेता और मंत्री मौजूद थे. घर से निकलने से पहले उन्होंने माता-पिता का भी आशीर्वाद लिया. 

ये भी पढ़ें:

Arvind Kejriwal News: 'मैंने बजरंगबली से कहा है कि...', तिहाड़ जेल में सरेंडर करने से ठीक पहले क्या बोले अरविंद केजरीवाल?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शुगर-फ्री से खतरा! स्वीटनर पर दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस
शुगर-फ्री से खतरा! स्वीटनर पर दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
सत्यम पंडित हो गिरफ्तार, सौरभ भारद्वाज ने दी लिखित शिकायत
सत्यम पंडित हो गिरफ्तार, सौरभ भारद्वाज ने दी लिखित शिकायत
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget