एक्सप्लोरर

‘CMO दिल्ली’ के सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप, वीरेंद्र सचदेवा का LG से हस्तक्षेप की मांग

Delhi News: वीरेंद्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल पर एक और आरोप लगाया है. उन्होंने सार्वजनिक धन का उपयोग कर बनाए गए आधिकारिक हैंडल का अपने इस्तेमाल के लिए नाम बदलने के फैसले की निंदा की है.

Virendra Sachdeva On Arvind Kejriwal:  दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने गुरुवार (13 फरवरी)  को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री के कथित इशारे पर ‘सीएमओ दिल्ली’ के सोशल मीडिया अकाउंट को चोरी करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि ‘एक्स’ पर आधिकारिक ‘सीएमओ दिल्ली’ हैंडल का नाम बदलकर ‘अरविंद केजरीवाल एट वर्क’ कर  दिया गया है. उन्होंने एलजी विनय सक्सेना से इस मामले में उपराज्यपाल विनय सक्सेना से हस्तक्षेप की मांग की है. 

बीजेपी दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से ‘एक्स’ पर ‘सीएमओ दिल्ली’ हैंडल का नाम बदलने और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पोस्ट डालने के लिए इसके कथित इस्तेमाल पर सरकार के आईटी विभाग से रिपोर्ट तलब करने की भी मांग की है. उनके मुताबिक यह सरकार की डिजिटल लूट का मामला है और इसकी जांच जरूरी है.

वीरेंद्र सचदेवा के मुताबिक, ‘‘यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि जैसे ही अरविंद केजरीवाल की की भ्रष्ट सरकार गिरी, वह ‘डिजिटल लुटेरे’ भी बन गए.’’ उन्होंने सार्वजनिक धन का उपयोग करके बनाए गए आधिकारिक हैंडल का कथित तौर पर अपने इस्तेमाल के लिए नाम बदलने को लेकर केजरीवाल की कड़ी निंदा की.

विफलताओं को छिपाने का प्रयास- विजेंद्र गुप्ता 

दिल्ली बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सच्चाई सामने आ रही है. उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि ‘आप’ ने दिल्ली सरकार के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से वीडियो हटा दिया है.

विजेंद्र गुप्ता ने एक बयान में कहा, "अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से विधानसभा सत्रों और सरकारी कार्यक्रमों के पुराने वीडियो हटाकर अपनी विफलताओं को छिपाने का एक निरर्थक प्रयास किया है."

 दिल्ली पर ध्यान केंद्रित करे बीजेपी- AAP

वीरेंद्र सचदेवा के इस दावे पर आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बयान में कहा कि बीजेपी को 'बेबुनियाद आरोप' लगाना बंद कर देना चाहिए और दिल्ली पर शासन करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. पांच फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को हराकर बीजेपी करीब 26 साल बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी है. पार्टी ने अब तक मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान नहीं किया है.

दिल्ली में सरकार गठन से पहले एक्शन में दिखे BJP MLA रविंदर सिंह नेगी, कहा- 'अब्दुल भाई... JCB लगवा दूंगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget