एक्सप्लोरर

दिल्ली में सरकार गठन से पहले एक्शन में दिखे BJP MLA रविंदर सिंह नेगी, कहा- 'अब्दुल भाई... JCB लगवा दूंगा'

Delhi Encroachment News: बीजेपी विधायक रविंदर सिंह नेगी ने अतिक्रमणकारी से कहा कि 2 से 4 दिनों में अतिक्रमण हटा देना. नहीं तो बड़ी कार्रवाई होगी. आपका पूरा जीवन इस मामले से पार पाने में लग जाएगा. 

Ravinder Singh Negi On Encroachment: दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से भारतीय जनता पार्टी सरकार गठन की प्रक्रिया में उलझी हुई है. अभी सीएम के नाम पर अंतिम फैसला होना बाकी है. उसके बाद नई सरकार अस्तित्व में आएगी. इस बीच पटपड़गंज से नवनिर्वाचित बीजेपी विधायक रविंदर सिंह नेगी अभी से एक्शन मोड में आ गए हैं. उन्होंने अतिक्रमणकारियों को साफ कह दिया है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. 

दरअसल, गुरुवार को पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक रविंदर सिंह नेगी अतिक्रमण हटवाते नजर आए. वह AAP के प्रत्याशी अवध ओझा को हराने के बाद से सुर्खियों में हैं. चुनाव से पहले तक आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया यहां से विधायक थे, जो इस बार जंगपुरा सीट से चुनाव मैदान में उतरे थे, लेकिन वहां से चुनाव हार गए. 

बीजेपी विधायक रविंदर सिंह नेगी ने इस मामले से संबंधित एक वीडियो एक्स पर सभी से साझा करते हुए कहा- "पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अतिक्रमण को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है. जो भी व्यक्ति सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण करेगा, उसे वहां से हटाया जाएगा."

'नशा पत्ती यहां नहीं चलेगा'

उन्होंने अतिक्रमणकारियों से कहा, "2-4 दिनों में अतिक्रमण हटा देना. नहीं तो बड़ी कार्रवाई होगी. फिर, आपका पूरा जीवन इस मामले से पार पाने में लग जाएगा. यहां पर नशा पत्ती चल रहा है. उसे बंद कर देना. अपने लड़कों से को कह देन ये सब यहां नहीं चलेगा."

बीजेपी विधायक ने अतिक्रमण करने वालों से कहा, "यह दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की जमीन है. यह खाली चाहिए. इस दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक से बताया कि अतिक्रमणकारी इस जगह को खाली नहीं करता. बार-बार कहने पर भी मानता नहीं है."

इस बीजेपी विधायक ने अतिक्रमणकारी से उसका नाम पूछा- उसने अपना नाम 'अब्दुल रहीम' बताया. इसके बाद वीडियो में विधायक रविंदर सिंह नेगी यह कहते हुए सुनाई देते हैं, "अब्दुल भाई..., यहां जेसीबी लगवा दूंगा. एक दिन में सारा उड़ जाएगा. यह भारत सकरार की जमीन है. इसे खाली कर दो एक दो-दिन में."

Delhi Politics: दिल्ली में BJP डिप्टी CM बनाएगी या नहीं? खत्म हुआ सस्पेंस, साफ हुई तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उम्मीद थी कि PM मोदी किसी चोर को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले अरविंद केजरीवाल
'उम्मीद थी कि PM मोदी किसी चोर को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले अरविंद केजरीवाल
नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
पत्नी की कब्र सुरक्षित रखने की कोर्ट पहुंच शख्स, अदालत ने कहा- सार्वजनिक कब्रिस्तान पर...
पत्नी की कब्र सुरक्षित रखने की कोर्ट पहुंच शख्स, अदालत ने कहा- सार्वजनिक कब्रिस्तान पर...
दिल्ली में 37.5 लाख की लूट निकली फर्जी, कंपनी के कर्मचारियों ने ही रची थी साजिश; आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में 37.5 लाख की लूट निकली फर्जी, कंपनी के कर्मचारियों ने ही रची थी साजिश; आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget