एक्सप्लोरर

Sanjay Singh पर वीरेंद्र सचदेवा का हमला, कहा- शराब घोटाले में करोड़ों कमाए, इसलिए हुई ED की रेड 

ED Raid On Sanjay Singh Residence: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि संजय सिंह ने शराब घोटाले में करोड़ों रूपए कमाये थे, इसलिए उनपर ईडी ने कारवाई की है.

Delhi News: दिल्ली स्थित संजय सिंह (Sanjay Singh) के सरकारी आवास पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी (ED raid on Sanjay Singh residence) के बाद दिल्ली भरतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) ने आम आदमी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि संजय सिंह ने शराब घोटाले में करोड़ों रूपए कमाए थे, इसलिए ही उनपर कारवाई हो रही है.

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में संजय सिंह ने भी अहम भूमिका निभाई थी. हमारी पार्टी ईडी रेड का स्वागत करती है. उन्होंने कहा कि जो लोग भी शराब घोटाले में शामिल हैं, उनमें से किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा. इससे पहले वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली के सीएम अरविंद के आलीशान बंगले की सीबीआई जांच शुरू होने का भी स्वागत किया था. उन्होंने उस समय कहा था कि हम तो पहले से ही कह रहे थे सीएम के आलीशान बंगले की मरम्मत में बहुत बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है. नियमों का उल्लंघन हुआ है. अब केजरीवाल का सच सबके सामने आएगा और जो वो अबतक इस मुद्दे पर चुप्पी साधे बैठे थे. दिल्ली के सीएम को अब जवाब देना होगा.

इस वजह से खत्म हो रही है AAP

संजय सिंह के आवास पर ईडी की रेड पर बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा का कहना है, 'शराब घोटाला मामले में उनका नाम लगातार आ रहा था. दिनेश अरोड़ा ने अपने बयानों में यह भी कहा कि संजय सिंह ने ही मनीष सिसौदिया को मिलवाया था. इस घोटाले में संजय सिंह की मुख्य भूमिका थी. यही वहज है कि वह हमेशा से कहते आये हैं कि ईडी मेरे घर पर भी छापेमारी करेगी. भ्रष्टाचार के कारण आम आदमी पार्टी अब खत्म हो रही है. 

BJP की सहयोगी है ED

दिल्ली शराब घोटाले को लेकर बुधवार सुबह से दिल्ली स्थिति संजय सिंह के सरकारी आवास पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी जारी है. छापेमारी की घटना के बाद से सियासी दलों के नेता भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. सबसे पहले कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा था कि ईडी बीजेपी की सहयोगी है, इसलिए उसका कहर विपक्षी दलों के नेताओं पर जारी है. 

यह भी पढ़ें: Sanjay Singh ED Raid: संजय सिंह के आवास पर ED की रेड पर बोले उदित राज, BJP का सहयोगी तबाही मचा रहा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में दिवाली-छठ पर प्लेटफॉर्म टिकट बंद, पार्सल बुकिंग पर भी रोक
दिल्ली में दिवाली-छठ पर प्लेटफॉर्म टिकट बंद, पार्सल बुकिंग पर भी रोक
दिल्ली में दिल दहलाने वाली घटना, स्कूल में 9 साल की बच्ची की मौत से हड़कंप
दिल्ली में दिल दहलाने वाली घटना, स्कूल में 9 साल की बच्ची की मौत से हड़कंप
दिल्ली-NCR में प्रदूषण के बीच नमो भारत की बढ़ेंगी ट्रिप, 4 नवंबर से मिलेगी सुविधा
दिल्ली-NCR में प्रदूषण के बीच नमो भारत की बढ़ेंगी ट्रिप, 4 नवंबर से मिलेगी सुविधा
दिल्ली के बाजारों में मंदी के लिए BJP जिम्मेदार, कांग्रेस ने लगाया आरोप
दिल्ली के बाजारों में मंदी के लिए BJP जिम्मेदार, कांग्रेस ने लगाया आरोप

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget