एक्सप्लोरर

भगत सिंह और बाबा साहेब के साथ अरविंद केजरीवाल की तस्वीर पर भड़के वीरेंद्र सचदेवा, कहा- 'ऐसा कर AAP...' 

Virendra Sachdeva Attack on AAP: वीरेंद्र सचदेवा ने आप नेताओं से अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) की फोटो को भगत सिंह और डॉ बी. आर. अंबेडकर की तस्वीरों के बीच से हटाने की मांग की. 

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जेल जाने के बाद से राजधानी दिल्ली में राजनीति चरम पर है. जहां आम आदमी पार्टी और बीजेपी के नेता लगातार एक-दूसरे पर हमलावर बने हुए हैं. एक तरफ बीजेपी सीएम अरविंद केजरीवाल से लगातार इस्तीफे की मांग कर रही है तो दूसरी तरफ आप नेता का आरोप है कि बीजेपी वाले दिल्ली के सीएम को साजिश के तहत जेल भेजने का काम किया है.

इस कड़ी में अब एक नया विवाद जुड़ गया है. ताजा विवाद में आप नेता मुख्यमंत्री केजरीवाल की तस्वीर को शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह और देश के संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर के बीच रख उन्हें राष्ट्रभक्त बताने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है. इस मामले में बीजेपी को आप पर हमला करने का एक और मौका दे दिया है. बीजेपी ने इसे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला करार दिया है. 

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आप नेताओं के इस रुख पर कहा, "आम आदमी पार्टी को शर्म आनी चाहिए कि वह अरविंद केजरीवाल की फोटो को शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह और डॉ बी. आर. अंबेडकर की तस्वीरों के बीच में लगा रही है. उन्होंने मांग की है कि केजरीवाल की उनके साथ कि तस्वीर को तत्काल हटाया जाए. अरविंद केजरीवाल की फोटो को राष्ट्रभक्तों की तस्वीरों के बीच में लगाकर "आप" नेता लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं. ऐसा काम उन्हें नहीं करना चाहिए."

"AAP ने महान राष्ट्रभक्तों की गरिमा को किया अपमानित"

सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के आरोपी हैं, और उनकी फोटो को शहीद-ए-आज़म और बाबा साहेब अंबेडकर जैसे राष्ट्रभक्तों के बीच में लगाकर आम आदमी पार्टी ने महान राष्ट्रभक्तों की गरिमा को अपमानित करने का काम किया है. वहीं उन्होंने, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक कमरे और वहां रखी उनकी कुर्सी पर केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के बैठने और राजनैतिक संदेश जारी करने की अनुमति देने के लिए भी आप की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि "आप" ने राजनीतिक स्तर को छोटा दिखाने का काम किया है. 

Arvind Kejriwal News: शहीद भगत सिंह के साथ अरविंद केजरीवाल की तस्वीर पर उनके पोते ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'दिल्ली के CM की...'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget