एक्सप्लोरर

'विधवा पेंशन के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा', वीरेंद्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप

Delhi Politics: वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि 3.58 लाख महिलाओं को पेंशन दी जा रही थी, पर जांच में सिर्फ 2.98 लाख महिलाएं ही वेरीफाइड पाई गईं. बाकी लगभग 83 हजार महिलाएं कहां हैं.

Virendra Sachdeva News: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी की सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि विधवा पेंशन योजना में भारी घोटाला हुआ है. 

उन्होंने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि इस योजना के तहत कई सालों से फर्जीवाड़ा चल रहा था और गरीब महिलाओं के नाम पर करोड़ों रुपये का दुरुपयोग किया गया.

दिल्ली बीजेपी के दावे के अनुसार कुल पंजीकृत महिलाएं 3,81,539 हैं जिनमें से वेरीफाइड महिलाएं 2,98,371 हैं जिन्हें पेंशन मिल रही थी. दावे के अनुसार 83,000 से ज्यादा लाभार्थियों का कोई अता-पता नहीं है . एक लाभार्थी को ₹2500 प्रति मासिक पेंशन के रूप से दी जाती थी और इस हिसाब से करीब ₹200 करोड़ का वार्षिक घोटाला होने का आरोप लगाया गया है. बीजेपी की मांग है कि सभी संबंधित विधायकों और मंत्रियों की जांच हो.

क्या बोले वीरेंद्र सचदेवा 

सचदेवा ने कहा “अरविंद केजरीवाल की सरकार ने किसी भी विभाग को लूटने में कसर नहीं छोड़ी. विधवा पेंशन के नाम पर भी एक गोरखधंधा चला. हमारे विधायक लगातार विधानसभा में इस मुद्दे को उठाते रहे. अब जांच की जो रिपोर्ट आई है, वह चौंकाने वाली है.”

उन्होंने आगे कहा कि 3.58 लाख महिलाओं को पेंशन दी जा रही थी, पर जांच में सिर्फ 2.98 लाख महिलाएं ही वेरीफाइड पाई गईं. बाकी लगभग 83 हजार महिलाएं कहां हैं, इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है. इसका मतलब ये है कि हर महीने करोड़ों रुपये किसी और की जेब में जा रहे थे.

जवाब दें केजरीवाल, बीजेपी की मांग
सचदेवा ने सीधा सवाल किया, “अरविंद केजरीवाल बताएं कि ये 200 करोड़ किसकी जेब में गए? गरीब और असहाय महिलाओं का हक छीनने वाली सरकार को भगवान भी माफ नहीं करेगा.” उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जो भी दोषी हो विधायक हो या मंत्री उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

यह आरोप उस समय सामने आया है जब पहले से ही आम आदमी पार्टी की पूर्व सरकार कई मामलों में जांच के घेरे में है. विधवा पेंशन घोटाले का मुद्दा राजनीतिक रूप से भी संवेदनशील हो गया है क्योंकि यह सीधे गरीब वर्ग की महिलाओं से जुड़ा मामला है.

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में NDMC की अनोखी पहल: ‘सुविधा कैंप’ में 120 से ज्यादा शिकायतों का तुरंत समाधान!

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
दिल्ली सरकार ने खत्म की 20 साल पुरानी B&B पॉलिसी, नए स्ट्रक्चर की तैयारी
दिल्ली सरकार ने खत्म की 20 साल पुरानी B&B पॉलिसी, नए स्ट्रक्चर की तैयारी
दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक
दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक

वीडियोज

Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल गांधी के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget