एक्सप्लोरर

कुत्ता काटने पर मिले मुआवजा, कुत्तों की समस्या को लेकर RWA के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किया प्रदर्शन

Delhi News: पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने दिल्ली में कुत्तों की बढ़ती समस्या के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया. उन्होंने कुत्तों के काटने से पीड़ितों को मुआवजा देने मांग की.

कुत्तों की बढ़ती समस्या को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के सदस्यों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया.

विजय गोयल ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने एनिमल लवर्स को आदेश दिया है कि वे कुत्तों को गोद लें और उन्हें अपने घरों में खाना खिलाएं, लेकिन अब वक्त आ गया है कि सड़कों से आवारा कुत्तों को हटाया जाए और उनके लिए शेल्टर होम बनाए जाएं.

उन्होंने कहा कि ‘नो डॉग्स ऑन स्ट्रीट’ पॉलिसी लागू होनी चाहिए. बच्चे पार्कों में खेलना छोड़ चुके हैं. महिलाएं घर से निकलने में डरती हैं, स्कूटी और बाइक वालों को कुत्ते दौड़ा देते हैं. 

कई मामलों में कुत्तों के काटने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. उन्होंने मांग रखी कि जिसे कुत्ता काटे, उसे सरकार की तरफ से मुआवजा दिया जाए. आवारा कुत्तों की गिनती कराई जाए और मौजूदा ABC (Animal Birth Control) पॉलिसी में बदलाव किया जाए.

विजय गोयल ने कहा कि कुत्ते काटने के बाद उन्हें फिर से सड़कों और पार्कों में छोड़ना समाधान नहीं है. उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर MCD और दिल्ली सरकार के चीफ सेक्रटरी से भी बातचीत हो चुकी है. चीफ सेक्रटरी ने आश्वासन दिया था कि ‘नो डॉग जोन’ बनाए जाएंगे, अगस्त में उसकी जानकारी आ जाएगी.

विजय गोयल ने कहा कि डॉग लवर्स ने इतने केस कर दिए हैं कि लोग अब सड़कों पर कुत्तों को खाना खिलाने से मना भी नहीं कर पाते. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर कल को डॉग लवर्स के बच्चों को भी कुत्ता काट ले तो कौन जिम्मेदार होगा? उन्होंने दावा किया कि देश में हर रोज करीब 60 हजार कुत्ते काटने के मामले सामने आते हैं.

इसे भी पढ़ें: 'स्कूल बना दें, तकलीफ होती है', बच्ची की अपील पर भावुक हुए अरविंद केजरीवाल, बोले- 'नेताओं को शर्म आनी चाहिए'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की सबसे हाईटेक टनल में कार में लगी आग, ऑटोमैटिक 'स्मार्ट' सिस्टम से 12 मिनट में टला बड़ा हादसा
दिल्ली की सबसे हाईटेक टनल में कार में लगी आग, ऑटोमैटिक 'स्मार्ट' सिस्टम से 12 मिनट में टला बड़ा हादसा
Manish Bhati News: दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने किया सुसाइड, पत्नी का मर्डर कर हो गया था फरार
दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने किया सुसाइड, पत्नी का मर्डर कर हो गया था फरार
ताहिर हुसैन को लेकर BJP के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'काफी पहले ही पार्टी से...'
ताहिर हुसैन को लेकर BJP के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'काफी पहले ही पार्टी से...'
अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, कपिल मिश्रा बोले- 'खंजर देने वाला कोई और...'
अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, कपिल मिश्रा बोले- 'खंजर देने वाला कोई और...'

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget