एक्सप्लोरर

Delhi: वसंत विहार में फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को ऑडी ने कुचला, 8 साल की बच्ची समेत सभी गंभीर घायल

Delhi Crime News: दिल्ली के वसंत विहार में ऑडी कार चालक ने फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को कुचल दिया. आरोपी नशे की हालत में था और पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार किया.

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला. वसंत विहार इलाके से ये दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शिवा कैंप के सामने, इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को एक नशे में धुत ऑडी कार चालक ने बेरहमी से कुचल दिया.

पुलिस ने बताया कि कार चालक की पहचान 40 वर्षीय उत्सव शेखर के रूप में हुई है, जिसे मौके पर ही पकड़ लिया गया. पीटीआई के अनुसार, मेडिकल जांच में पुष्टि हुई है कि वह घटना के वक्त शराब के नशे में धुत था.

हादसे में ये 5 की मौत, सभी राजस्थान के रहने वाले थे
हादसे में घायल होने वालों में दो दंपती और एक 8 साल की बच्ची शामिल हैं. इनके नाम हैं- लाधी (उम्र 40 वर्ष), बिमला (उम्र 8 वर्ष), सबामी (उम्र 45 वर्ष), नारायणी (उम्र 35 वर्ष) और रामचंदर (उम्र 45 वर्ष). ये सभी लोग मूलत राजस्थान के रहने वाले थे और फिलहाल दिल्ली में मजदूरी कर गुजर-बसर कर रहे थे. आस पास के लोगों ने बताया कि कुछ लोग सो रहे थे, जिन्हें एक सफेद रंग की कार (ऑडी) ने तेज रफ्तार में आ कर रौंद डाला.

पीड़ित महिला ने बताई कहानी
पीड़ित महिला नारायणी ने बताया कि रात में सब सो रहे थे. गाड़ी कब आई पता ही नहीं चला. उनकी छाती पर गर्दन में गंभीर चोटें आई हैं. गाड़ी उनके ऊपर से होकर, उनको कुचलते हुए निकल गई. गंभीर रूप से घायल होने पर नारायणी बेहोश हो गईं. उन्हें अस्पताल जाकर होश आया.

दिल्ली पुलिस ने दी ये जानकारी
दिल्ली पुलिस ने बताया कि ये घटना 9 जुलाई 2025 को लगभग 1:45 AM को हुई थी. वसंत विहार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया था. पुलिस ने बताया कि ऑडी कार चला रहा व्यक्ति उत्सव शेखर (40) था, जिसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया. मेडिकल जांच में पुष्टि हुई है कि घटना के वक्त वह शराब के नशे में था. आरोपी के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने, गंभीर चोट पहुंचाने और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के बाद कार चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस की तत्परता से उसे दबोच लिया गया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और फुटपाथ पर रहने वाले लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और ऑडी कार को जब्त कर लिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget