एक्सप्लोरर

डोमा परिसंघ की रैली में जाति जनगणना की उठी मांग, उदित राज ने केंद्र सरकार को घेरा

Delhi News: डोमा परिसंघ की रैली में राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. उदित राज ने जाति जनगणना की मांग उठाई. इसके साथ ही ईवीएम के स्थान पर बैलट पेपर से चुनाव करवाने की मांग की.

Delhi News: दिल्ली के रामलीला मैदान में दलित, ओबीसी, मॉइनोरिटीज एवं आदिवासी (डोमा) परिसंघ के तत्वावधान में रविवार को रैली का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में हजारों की संख्या में दलित, ओबीसी, मॉइनोरिटीज एवं आदिवासी समुदाय के लोग शामिल हुए और अपने अधिकारों की मांग की. रैली में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी शिरकत की और लोगों को संबोधित किया. 

डोमा परिसंघ के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. उदित राज ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जाति जनगणना कराना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि दलित, ओबीसी एवं आदिवासियों की संख्या देश में 85 प्रतिशत है और ये आपस में एक-दूसरे के अधिकारों का हनन नहीं करते. जातिवादी एवं मानुवादी ताकतें दलित, ओबीसी एवं आदिवासियों को आपस में लड़ाती रहती हैं.

उन्होंने कहा कि क्या मण्डल का विरोध मुसलमानों ने किया, क्या मुसलमानों ने मण्डल के विरोध में कोई रथ यात्रा निकाली? क्या मुसलमान जाति जनगणना का विरोध कर रहे हैं. प्रतिदिन 6 दलित महिलाओं का रेप होता है, क्या मुसलमान करते हैं? 2018 से लैटरल एंट्री के माध्यम से आईएएस की भर्ती हो रही है, लेकिन उसमें दलित, ओबीसी का आरक्षण नहीं था. क्या इस अधिकार की कटौती मुसलमानों ने किया? 

आरक्षण सीमा 50 प्रतिशत से बढ़ाने की मांग 
उदित राज ने आगे कहा कि भारत सरकार के 48 विश्वविद्यालय हैं, जिसमें शायद ही दलित, ओबीसी एवं आदिवासी का कोई कुलपति हो. क्या इसमें भी मुसलमानों का हाथ है? केंद्र सरकार में लाखों पद खाली पड़ें हैं, इन्हें न भरकर आरक्षण खत्म किया जा रहा है. इसलिए दलित, ओबीसी, मॉइनोरिटी एवं आदिवासी एक हों और संविधान तथा आरक्षण बचाएं, जाति जनगणना के लिए संघर्ष करें, ईवीएम के स्थान पर बैलट पेपर से चुनाव हो, आरक्षण की सीमा 50% से बढ़ाई जाए.

‘जाति जनगणना कराकर रहेंगे’
ओबीसी नेता हनुमंत राव ने कहा कि जाति जनगणना कराकर रहेंगे. डोमा के साथ पूरे देश में जाति जनगणना के लिए अभियान चलाएंगें. उन्होंने ओबीसी समाज से आवाहन किया कि उनका साथ छोड़ो जो जाति जनगणना के विरोध में हैं. आगे उन्होंने कहा कि मैं अविभाजित आंध्र प्रदेश सरकार का तीन बार मंत्री रहा हूं और तीन बार संसद सदस्य, अपने अनुभवों से मैं कहना चाहता हूं कि सिविल सोसाइटी को भी संघर्ष करना पड़ेगा. जब लाभ सिविल सोसाइटी का होना है, तो उसे अपने अधिकार के लिए आंदोलन करना पड़ेगा.

वक्फ बिल का विरोध
डोमा परिसंघ के राष्ट्रीय महासचिव एड. शाहिद अली ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वक्फ की जानकारी जितना मैं रखता हूं देश में शायद ही कोई हो. उन्होंने कहा कि वक्फ प्रोफेट मोहम्मद के समय से ही चल आ रहा है और अंग्रेजों ने भारत में 1931 में वक्फ की संपत्तियों का सर्वे कराया था. उन्होंने कहा कि यह कहना की वक्फ किसी सरकार या व्यक्ति की देन है, गलत है, वक्फ बिल वापिस होना चाहिए.

आदिवासियों के अधिकारों की मांग
देश के जाने-माने नेता रामलू नायक (पूर्व एमएलसी) ने कहा कि आदिवासियों को वनवासी कहा जाता है. उन्होंने कहा कि आरएसएस, एकल विद्यालय के माध्यम से आदिवासियों के दिलों-दिमाग में मुसलमानों के खिलाफ नफरत भरती रहती है, जबकि मुस्लिम कभी भी आदिवासियों के आरक्षण का विरोध नहीं करते. उन्होंने कहा कि हम संकल्प लेते हैं कि अब दलित, ओबीसी और मुस्लिम मिलकर संविधान बचाने के लिए कार्य करेंगें.

यह भी पढ़ें: विधायक नरेश बाल्यान की गिरफ्तारी को लेकर AAP ने BJP पर बोला हमला, कहा- 'झूठा केस बनाकर…'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Delhi Metro Stations: दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget