एक्सप्लोरर

विधायक नरेश बाल्यान की गिरफ्तारी को लेकर AAP ने BJP पर बोला हमला, कहा- 'झूठा केस बनाकर…'

Delhi Politics: AAP प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने विधायक नरेश बाल्यान की गिरफ्तारी पर बीजेपी और अमित शाह पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि AAP नेताओं की गिरफ्तारी से हम डरने वाले नहीं हैं.

Delhi News: आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान की गिरफ्तारी पर सवाल खड़ा करते हुए बीजेपी और अमित शाह पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि आज दिल्ली की कानून व्यवस्था ऐसी हो गई है कि अगर आप किसी की शिकायत करेंगे तो आपके ऊपर ही केस हो जाएगा. ऐसा ही विधायक नरेश बाल्यान के साथ हुआ उनकी शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय दिल्ली पुलिस ने झूठा केस बनाकर उनको ही गिरफ्तार कर लिया. 

AAP नेता कक्कड़ ने कहा ये कोई पहली बार नहीं है, जब आम आदमी पार्टी के नेता की गिरफ्तारी हो रही है, लेकिन हम इससे डरने वाले नहीं हैं. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की बदहाल कानून व्यवस्था पर अमित शाह से सवाल पूछा तो उन्होंने इसको ठीक करने के बजाय उन पर ही हमला करा दिया.

‘झूठा केस बनाकर नरेश बाल्यान को अरेस्ट कर लिया’ 
AAP प्रवक्ता ने कहा कि नरेश बाल्यान वो व्यक्ति हैं, जो हमेशा उत्तम नगर की जनता के हर सुख-दुख में साथ रहे हैं. नरेश बाल्यान को फिरौती की कॉल्स आ रही थीं, जिसकी उन्होंने पांच लिखित शिकायत भी दी. उल्टा उनके ऊपर एक झूठा केस बनाकर उनको अरेस्ट कर लिया गया. नरेश बाल्यान, अरविंद केजरीवाल के सच्चे सिपाही हैं और हम सब उनके साथ खड़े हैं. ये कोई पहली बार आम आदमी पार्टी के नेता की गिरफ्तारी नहीं हो रही है. हम इससे डरने वाले नहीं हैं. लेकिन इस गिरफ्तारी से आज क्या संदेश दिया जा रहा है कि अगर तुम एक्सटॉर्शन और उगाही की शिकायत करोगे तो तुम्हारी शिकायत पर एक्शन नहीं होगा बल्कि उल्टा तुम पर ही केस डालकर तुम्हें जेल भेज दिया जाएगा. 

‘केजरीवाल पर ही हमला करवा दिया’
प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि अरविंद केजरीवाल बार-बार दिल्ली की कानून-व्यवस्था को लेकर अमित शाह से सवाल पूछ रहे थे, तो कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के बजाए उन्होंने केजरीवाल पर ही हमला करवा दिया, नरेश बाल्यान को अरेस्ट करवा दिया. आप सोचिए कल को घर में कोई घटना हो जाए दुर्भाग्य से किसी का कोई मर्डर कर दे, किसी बहन-बेटी के साथ कोई दुर्घटना हो जाए तो अगर आप थाने जाएंगे तो आपके ऊपर ही केस हो जाएगा और कोई न्याय नहीं मिलेगा. ये कानून-व्यवस्था है? इसपर सवाल पूछे जाने चाहिए.

यह भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा चुनाव में गठबंधन से AAP के इनकार पर कांग्रेस का जवाब, 'हम भ्रष्ट पार्टी से...'

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget