एक्सप्लोरर

'जमीन से जुड़े नेताओं को...', हरियाणा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार पर उदित राज का बड़ा बयान 

Haryana Elections Result: दिल्ली के पूर्व सांसद उदित राज के अनुसार कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की लंबे समय से जरूरत महसूस की जा रही है. बड़े नेता फोन नहीं उठाते और लोगों से जुड़े नहीं हैं. 

Udit Raj On Haryana Election Results: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार का ठीकरा फोड़ने को लेकर पार्टी नेताओं के बीच तनातनी जारी है. इस बीच दिल्ली कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद उदित राज ने पार्टी नेताओं के बीच मतभेद और कामकाज के तरीकों को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जमीन से जुड़े नेताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारी मिलनी चाहिए.

न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से पूछे गए सवालों के जवाब में उदित राज ने कहा, "कोई भी पार्टी बिना आत्म-आलोचना के आगे नहीं बढ़ सकती. समय रहते बदलाव की जरूरत है. मुझे लगता है कि जिनकी जनता से अच्छी पकड़ है, जो जमीन से जुड़े हैं और सामाजिक न्याय को भी ध्यान में रखते हैं, उन्हें पार्टी के संगठन में जिम्मेदारी दी जानी चाहिए. पूरे देश में संगठनात्मक बदलाव की लंबे समय से जरूरत थी, जो नहीं हो रहा है. बड़े नेता फोन नहीं उठाते और लोगों से जुड़े नहीं हैं." 

सामाजिक समीकरणों पर नहीं दिया गया ध्यान

कांग्रेस नेता उदित राज के अनुसार, "हरियाणा में हमारे कुछ अंदरूनी मुद्दे हैं. इसके बावजूद हम दो तिहाई बहुमत हासिल कर सकते थे. प्रदेश के मतदाता लोग बीजेपी सरकार से बहुत नाराज थे. कोई एक फैक्टर नहीं है. चंद लोगों ने अपने लोगों को टिकट बांटे और सामाजिक समीकरणों पर विचार नहीं किया. हम फिर भी सरकार बना सकते थे, लेकिन बीजेपी को मिला यह जनादेश चोरी और बेईमानी का है."

बीजेपी पर लगाए ये आरोप 

दिल्ली कांग्रेस नेता उदित राज ने इससे पहले 9 अक्टूबर को बीजेपी पर हमला बोला था. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा था कि पीएम मोदी कांग्रेस के सारे किए काम की पहचान को मिटाने पर तुले हैं. इससे राहुल गांधी की लोकप्रियता कम नहीं होगी. वोट प्रतिशत में 10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है. हरियाणा में बीजेपी और कांग्रेस को करीब-करीब बराबर वोट मिले हैं.

ये भी पढ़ें: Watch: दिल्ली में दमघोंटू गैंग का युवक पर हमला, पीछे से लुटेरों ने दबाया गला, फिर बैग लूटकर हो गया फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक की अस्पताल में बिगड़ी हालत? डॉक्टर बोले- 'तुरंत इलाज की जरूरत...'
सोनम वांगचुक की अस्पताल में बिगड़ी हालत? डॉक्टर बोले- 'तुरंत इलाज की जरूरत...'
Delhi Riots Case: शाहरुख पठान को 6 दिन की अंतरिम जमानत, मां की इद्दत में होगा शामिल
दिल्ली दंगा केस: शाहरुख पठान को 6 दिन की अंतरिम जमानत, मां की इद्दत में होगा शामिल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
Embed widget