एक्सप्लोरर

Delhi Murder Case: गर्ल फ्रेंड विवाद में चाकू से गोदकर प्रेमी सहित दो की हत्या, 2 घायल

Delhi Crime: आजाद और हेमू एक ही लड़की से प्यार करते थे और दोनों ही उसे अपना गर्ल फ्रेंड होने का दावा करते थे. इस बात को लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद होता रहता था.

Delhi News: राजधानी दिल्ली के भलस्वा डेयरी थाना इलाके से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें शनिवार की देर शाम गर्ल फ्रेंड को लेकर चल रहे विवाद में एक लड़की के दोनों प्रेमियों के बीच हुए झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया. जिसमें एक प्रेमी समेत दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतकों की पहचान, आजाद और हिमांशु के रूप में हुई है, जबकि वीरेंद्र और साहिल नाम के दो युवक इस चाकूबाजी में घायल हो गए हैं, जिनका इलाज बाबू जगजीवन राम अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के मुताबिक विवाद आजाद और हेमू के बीच चल रहा था. आजाद वीरेंद्र का छोटा भाई था, जबकि हिमांशु, लड़की के दूसरे प्रेमी हेमू का बड़ा भाई है. ये सभी मुकुंदपुर पार्ट-2 और जनता विहार इलाके के रहने वाले हैं.

दोस्तों के साथ मिल कर चाकू से गोदा

आजाद और हेमू एक ही लड़की से प्यार करते थे. दोनों उसे अपना गर्ल फ्रेंड मानते थे और इसका दावा भी करते थे. इस बात को लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद होता रहता था. गुरुवार को भी उनके बीच विवाद हुआ था, जिसमें आजाद ने हेमू को गर्ल फ्रेंड के सामने ही थप्पड़ मार दिया था. उसका मोबाइल भी उससे छीन लिया था. जिससे हेमू खुद को अपमानित महसूस कर रहा था. शनिवार की दोपहर भी उनके बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद, शाम के वक़्त हेमू ने अपने भाई हिमांशु और दोस्तों के साथ मिल कर कमला विहार इलाके में आजाद पर चाकू से हमला कर दिया. इस दौरान पास ही मौजूद आजाद का बड़ा भाई वीरेंद्र बीच-बचाव करने वहां पहुंच गया, जिस पर भी हेमू और उसके साथियों ने हमला कर दिया. दोनों गुटों के बीच हुई इस हिंसक झड़प में हेमू के भाई हिमांशु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वीरेंद्र, आजाद और साहिल इसमें गभीर रूप से जख्मी हो गए. जिन्हें पीसीआर ने तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया.

मृतक का भाई भी जख्मी

घटना की सूचना मिलने के बाद बुराड़ी और भलस्वा डेयरी थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन सीमा विवाद को लेकर हिमांशु का शव कई घंटों तक मौके पर ही पड़ा रहा. आखिरकार, आला अधिकारियों के निर्देश पर भलसवा डेयरी थाने में मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद पुलिस ने हिमांशु के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. इस दौरान आजाद की भी मौत हो गई. इस पूरे मामले को लेकर मृतक आजाद के भाई वीरेंद्र का कहना है कि वह पास में ही अपने दोस्त के घर पर था जब हेमू और उसके साथियों ने उसके भाई आजाद पर चाकू से हमला किया. शोर-शराबा सुन कर जब वह बाहर आया तो देखा कि हेमू अपने साथियों के साथ मिल कर उंसके भाई को चाकू से गोद रहा था, जिसके बाद वह उसे बचाने वहां पहुंच गया, जिसमें वह भी घायल हो गया.

यह भी पढ़ें: Delhi Crime News: 2 साल बाद मोनिका यादव मर्डर का हुआ खुलासा, 2019 में दिया था दिल्ली पुलिस से इस्तीफा

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आपको चैन से नहीं...', झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले मनोज तिवारी
'आपको चैन से नहीं...', झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले मनोज तिवारी
दिल्ली में अगले सात दिनों तक बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में अगले सात दिनों तक बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget