एक्सप्लोरर

त्रिपुरा में मस्जिद में तोड़फोड़ की घटना पर AAP नेता अमानतुल्लाह खान ने जताया दुख, पीएम मोदी से की ये गुजारिश

आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने कहा कि त्रिपुरा में मस्जिद में की गई तोड़फोड़ की घटना दुखद है. उन्होंने पीएम मोदी से अपील की कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो और सजा मिले.

Tripura Mosque News: आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान (Amanatullah Khan) ने त्रिपुरा की घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) से मांग की है कि दोषियों को सजा मिले. उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में बीजेपी की सरकार है ऐसे में पीएम मोदी से गुजारिश है कि मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार को बंद करवाएं और दोषियों को सजा मिले. दरअसल, बांग्लादेश में हाल ही में दुर्गा पूजा पंडालों में तोड़फोड़ के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद की एक रैली के दौरान त्रिपुरा में हिंसा होने की खबर आई. इस दौरान एक मस्जिद में भी तोड़फोड़ की बात सामने आई.

अमानतुल्लाह खान ने ट्वीट करते हुए कहा, "त्रिपुरा में मस्जिदों में तोड़फोड़ कर उन पर VHP का झंडा फहराना और मुस्लिमों पर हमले की घटना बड़ी दुखद हैं. त्रिपुरा में भाजपा की सरकार है. @narendramodi जी मेरी आपसे गुज़ारिश है कि मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार को बंद करवाएँ और दोषियों को सज़ा दें."

त्रिपुरा में कोई मस्जिद नहीं जलाई गई- पुलिस

इस बीच उत्तर त्रिपुरा जिले के पानीसागर उपमंडल के चमटीला में विश्व हिंदू परिषद् की एक रैली के दौरान एक मस्जिद में तोड़फोड़ की घटना के दो दिनों बाद त्रिपुरा पुलिस ने गुरुवार को लोगों से अपील की कि घटना के बारे में अफवाह व फर्जी तस्वीरें नहीं फैलाएं. साथ ही पुलिस ने कहा कि किसी भी मस्जिद में आग नहीं लगाई गई जैसा कि सोशल मीडिया में फर्जी तस्वीरें पोस्ट की जा रही हैं. त्रिपुरा पुलिस बल ने अपने आधिकारिक ट्विटर आईडी पर कहा कि अफवाह फैलाने के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी का इस्तेमाल किया जा रह है और स्पष्ट किया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति ‘‘पूरी तरह सामान्य’’ है.

त्रिपुरा पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘पानीसागर में कल के विरोध-प्रदर्शन के दौरान कोई मस्जिद नहीं जलाई गई और मस्जिद जलाने या क्षतिग्रस्त करने की तस्वीरें फर्जी हैं.’’त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक वी. एस. यादव ने कहा, ‘‘कुछ निहित स्वार्थ के लोग त्रिपुरा में शांतिपूर्ण सांप्रदायिक स्थिति को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं...हम हर नागरिक से अपील करते हैं कि कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने में मदद करें.’’

पड़ोसी देश बांग्लादेश में हाल में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के विरोध में विश्व हिंदू परिषद् द्वारा मंगलवार को निकाली गई रैली के दौरान चमटीला में एक मस्जिद में तोड़फोड़ की गई और दो दुकानों में आग लगा दी गई. उत्तर त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक भानुपद चक्रवर्ती ने बताया था कि रोवा बाजार में कथित तौर पर अल्पसंख्यक समुदाय के तीन घरों और कुछ दुकानों में भी तोड़फोड़ की गई.

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन बोले- दिल्ली सरकार के किसी भी अस्पताल में डेंगू के मरीज़ को मना नहीं किया जा रहा

दिल्ली पुलिस का करोड़पति थानेदार 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, CBI ने की कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल
ओखला मंडी और JNU-IIT के बीच बनेंगे नए FOB, मिलेगी सुरक्षित क्रॉसिंग
ओखला मंडी और JNU-IIT के बीच बनेंगे नए FOB, मिलेगी सुरक्षित क्रॉसिंग

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget