एक्सप्लोरर

Weather Update: कड़ाके की ठंड से कांपी दिल्ली, माह का रिकॉर्ड न्यूनतम तापमान दर्ज, मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना

Cold Wave IN Delhi: आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 15 और सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. IMD ने हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है.

Delhi Weather News Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार महीने का सबसे ठंडा दिन रहा. न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दिल्ली में सोमवार का तापमान नैनीताल के समान रहा. नैनीताल में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम यानी 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

आईएमडी के अनुसार पिछले साल 15 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 4.9 डिग्री दर्ज किया गया था, जो पूरे मौसम में अब तक सबसे कम तापमान रहा. दिल्ली के कुछ हिस्सों में मंगलवार में दिन के वक्त ज्यादा ठंड रहने और उसके बाद कम होने की संभावना है. रविवार की तुलना में दिल्ली में तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया. दिल्ली 5 से 9 जनवरी तक भीषण शीतलहर की चपेट में रहा, जो पिछले एक दशक में दूसरी सबसे लंबी शीतलहर है. अभी तक जनवरी में 50 घंटे तक घना कोहरा दर्ज किया गया, जो 2019 के बाद से सबसे अधिक है.

बारिश की संभावना

भारत मौसम विभाग ने मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 15 डिग्री सेल्सियस और सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. यानी मंगलवार को तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है. 

ट्रेनों का संचालन, हवाई उड़ानें कोहरे से प्रभावित

दूसरी तरफ भारतीय रेलवे के अनुसार सोमवार को कोहरे और शीतलहर की वजह से दिल्ली आने वाली 20 ट्रेन देरी से चलीं. दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर काफी संख्या में हवाई उड़ानें भी प्रभावित होने की सूचना है. आईएमडी के मुताबिक सोमवार को आर्द्रता का स्तर 84 प्रतिशत से 100 प्रतिशत के बीच रहा.

प्रदूषण में सुधार की उम्मीद कम

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में शाम चार बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 345 रहा, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है. दिल्ली के अन्य इलाकों में वायु प्रदूषण का स्तर बेहद खराब श्रेणी में है. ता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ तथा 401 और 500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है.

Delhi में 11 साल के बच्चे के साथ अधेड़ ने किया कुकर्म, हरकत में आई दिल्ली पुलिस तो हैरान करने वाला मामला आया सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में शुरू हुआ भारतीय व्यापार महोत्सव, 'लोकल' को ग्लोबल बनाने पर जोर
दिल्ली में शुरू हुआ भारतीय व्यापार महोत्सव, 'लोकल' को ग्लोबल बनाने पर जोर
'BCI, मनन मिश्रा की संपत्ति नहीं' सुशांत सिंह का केस लड़ने वाले SCBA चीफ विकास सिंह का बड़ा बयान
'BCI, मनन मिश्रा की संपत्ति नहीं' सुशांत सिंह का केस लड़ने वाले SCBA चीफ विकास सिंह का बड़ा बयान
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget