एक्सप्लोरर

Delhi Energy Crisis: इस बार गर्मियों में होगी सबसे ज्यादा बिजली की मांग, टूट जाएंगे डिमांड के सारे रिकॉर्ड

Power Crisis In Delhi: दिल्ली सरकार में बिजली मंत्री आतिशी बिजली कंपनियों को बिना रुकावट पावर सप्लाई जारी रखने को कहा. 

Energy Crisis In Delhi 2023: बिना किसी रूकावट के दिल्ली में सब्सिडी के आधार पर बिजली की आपूर्ति पहले की तरह जारी रहेगी. इस मसले पर दिल्ली सरकार अपना स्टैंड साफ कर चुकी है. इसके साथ ही दिल्ली में बिजली कब तक कटती है और किस वजह से कटती है, इसकी भी मॉनिटरिंग अब दिल्ली सरकार द्वारा सीधे तौर पर की जाएगी, लेकिन इस बार यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि दिल्ली में रिकॉर्ड स्तर पर बिजली की मांग हो सकती है. बीते दिनों दिल्ली की ऊर्जा मंत्री आतिशी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई, जिसमें बिना किसी रूकावट के पावर सप्लाई को जारी रखने का फैसला लिया गया. बिजली वितरण कंपनियों को यह तय करने को कहा गया कि किसी भी हाल में बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए. 

इस बार फरवरी से ही दिल्ली में गर्मी असर जारी है. मार्च में ही मई वाली गर्मी का अहसास होने लगा है. तय है इस बार बिजली मांग भी रिकॉर्ड स्तर पर होने की संभावना है. वैसे भी गर्मी के दिनों में बिजली की मांग सबसे ज्यादा होती है. इस बार सियासी उठापटक के बीच दिल्ली सरकार ने तो पहले ही स्पष्ट हिदायत दी है कि बिना किसी रुकावट के 24 घंटे दिल्ली में बिजली सप्लाई सुनिश्चित किया जाए. वहीं इस बार पिछले साल की तुलना में लगभग 5% बिजली की मांग में इजाफा देखने को मिल सकता है. लगभग 8100 मेगावाट तक राजधानी में बिजली खपत हो सकती है, जो पिछले वर्ष से लगभग 400 मेगा वाट अधिक है.

बिजली पर तेज हुई दिल्ली की सियासत

दिल्ली में बिजली सब्सिडी को लेकर एलजी ने दिल्ली सरकार को सबसे पहले कैबिनेट से प्रस्ताव पारित कराने का दिशा निर्देश दिया है, जबकि इस मामले पर दिल्ली सरकार में ऊर्जा मंत्री आतिशी ने पलटवार करते हुए कहा कि बिना किसी रूकावट के दिल्ली वालों को पहले की तरह बिजली सब्सिडी मुहैया कराई जाएगी. वहीं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने एलजी पर असंवैधानिक तरीके से दिल्ली सरकार के कामकाज में हस्तक्षेप का आरोप लगाया है.

यह भी पढ़ें: Delhi: सीएम अरविंद केजरीवाल का दावा, 'अप्रैल 2024 तक दिल्ली से हो जाएगा कूड़े के पहाड़ का सफाया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया ने HC के चीफ जस्टिस को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया ने HC के चीफ जस्टिस को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
LPG Crisis News Live: एलपीजी संकट के बीच जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठक, तेल मंत्रालय ने कहा- गैस मिलने में कोई दिक्कत नहीं
Live: एलपीजी संकट के बीच जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठक, तेल मंत्रालय ने कहा- गैस मिलने में कोई दिक्कत नहीं
दिल्ली HC में वकीलों की कैंटीन में नहीं बनी दाल-चावल, LPG सिलेंडर सप्लाई प्रभावित
दिल्ली HC में वकीलों की कैंटीन में नहीं बनी दाल-चावल, LPG सिलेंडर सप्लाई प्रभावित
उत्तम नगर हत्याकांड: आरोपियों के घरों पर चला MCD का बुलडोजर, दिल्ली HC ने कार्रवाई पर लगाई रोक
उत्तम नगर हत्याकांड: आरोपियों के घरों पर चला MCD का बुलडोजर, दिल्ली HC ने कार्रवाई पर लगाई रोक

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में दलितों को कैसे साथ लाएगी कांग्रेस? कांशीराम के वोटर्स पर राहुल गांधी की नजर, बनाया ये प्लान
यूपी में दलितों को कैसे साथ लाएगी कांग्रेस? कांशीराम के वोटर्स पर राहुल गांधी की नजर, बनाया ये प्लान
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
US Israel Iran War Live: थाईलैंड के कार्गो शिप पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अटैक, 3 क्रू मेंबर लापता, जंग के बीच इजरायल का बड़ा फैसला 
Live: थाईलैंड के कार्गो शिप पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अटैक, 3 क्रू मेंबर लापता; इजरायल का बड़ा फैसला 
क्यों टूटी Hansika Motwani की शादी? पति से रोज होते थे झगड़े, तलाक के कागज से खुले कई राज
क्यों टूटी हंसिका मोटवानी की शादी? पति से रोज होते थे झगड़े, तलाक के कागज से खुले कई राज
पहला वनडे बुरी तरह हारा पाकिस्तान, बांग्लादेश ने 8 विकेट से बुरी तरह रौंदा
पहला वनडे बुरी तरह हारा पाकिस्तान, बांग्लादेश ने 8 विकेट से बुरी तरह रौंदा
Fuel Shortage Live: एलपीजी संकट ने बढ़ाई मुसीबत, दुनियाभर में बढ़ा महंगाई का खतरा, देशभर में लंबी कतारें
Fuel Shortage Live: एलपीजी संकट ने बढ़ाई मुसीबत, दुनियाभर में बढ़ा महंगाई का खतरा, देशभर में लंबी कतारें
NEET-JEE ही नहीं, 12वीं के बाद इन कोर्स से भी बना सकते हैं शानदार करियर
NEET-JEE ही नहीं, 12वीं के बाद इन कोर्स से भी बना सकते हैं शानदार करियर
'मिडिल ईस्ट संकट पर कांग्रेस कर रही राजनीति', केरल में बोले PM मोदी, कहा- हमने अपने नागरिकों...
'मिडिल ईस्ट संकट पर कांग्रेस कर रही राजनीति', केरल में बोले PM मोदी, कहा- हमने अपने नागरिकों...
Embed widget