एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली रेप केस में स्वाति मालीवाल ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी, गृहमंत्री के सामने रखीं ये तीन मांगें

Delhi Minor Rape Case: अधिकारी द्वारा नाबालिग रेप मामले में, दिल्ली पुलिस बुराड़ी चर्च जाकर जांच कर सकती है. पीड़िता ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि आरोपी इस चर्च में उसके के साथ छेड़खानी करता था.

Delhi DCW President wrote letter Amit Shah: दिल्ली महिला एवं बाल विकास विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के द्वारा एक किशोरी से कई बार दु्ष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है.  प्रदेश सरकार ने आरोपी अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है, जबकि दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस मामले को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा है. 

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिख कर तीन मांगें रखी हैं. स्वाति मालीवाल ने कहा, 'मुझे बच्ची या उसके परिवार से मिलने दिया जाए, जिससे डीसीडब्ल्यू परिवार की मदद कर सके.' दूसरी मांग उन्होंने पीड़ित बच्ची का इलाज ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) में कराने की रखी है. स्वाति ने कहा, 'अगर पीड़िता या उसकी फैमिली एम्स में इलाज के लिए शिफ्ट नहीं होना चाहते हैं, तो एम्स के डॉक्टरों की एक टीम पीड़िता के जांच और इलाज के लिए भेजी जाए.'

इसके अलावा, स्वाति मालीवाल ने इस मामले में आरोपी को दिल्ली पुलिस द्वारा देरी से गिरफ्तार किए जाने पर भी जांच कमेटी बैठाने की मांग की है.

स्वाति मालीवाल ने गृह मंत्री को पत्र लिख लगाये ये आरोप

इससे पहले स्वाति मालीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में दिल्ली पुलिस के पर आरोप लगाते हुए कहा कि 'सोमवार (21 अगस्त) को वह पीड़िता और उसकी फैमिली से मिलने 11 बजे सुबह प्राइवेट अस्पताल में पहुंची थी. इस दौरान अस्पताल के निदेशक और गार्ड द्वारा अंदर जाने से रोक कर, मौके पर डीसीपी और एसीपी को सूचित कर दिया गया.

हालांकि दिल्ली पुलिस अस्पताल के अदंर मौजूद थी और उन्होंने अस्पताल प्रशासन से डीसीडब्ल्यू को पीड़िता और उसकी फैमिली से मिलने को लेकर रोक लगाने को कहा था. बाद में अस्पताल प्रशासन द्वारा मुझे पीड़िता की मां का एक पत्र दिखाया गया, जिसमें दो लाइन में कहा गया था कि वह किसी से नहीं मिलना चाहती हैं. 

दिल्ली पुलिस और प्राइवेट अस्पताल कर रहे हैं गैर कानूनी- स्वाति मालीवाल

स्वाति मालीवाल ने पीड़िता की मां द्वारा लिखे गए पत्र पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा कि, अगर पीड़िता की मां ने किसी से मिलने से मना किया था तो फिर नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (NCPCR) के चेयरमैन को दिल्ली पुलिस अस्पताल के अंदर पीड़िता की मां से कैसे मिलने दिया था? उन्होंने कहा कि मैंने अस्पताल के बाहर 24 घंटे बिताया.

इस दौरान मैंने दिल्ली पुलिस और अस्पताल प्रशासन से पीड़िता और उसकी फैमिली से मिलने के लिए बार-बार रिक्वेस्ट की लेकिन उन्होंने मुझे नहीं दिया. स्वाति मालीवाल ने कहा कि, अगर दिल्ली पुलिस और प्राइवेट अस्पताल मुझे पीड़िता और उसकी फैमिली से मिलने से रोकते हैं तो ये गैरकानूनी है. 

पुलिस बुराड़ी चर्च में जाकर कर सकती है जांच

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी डिप्टी डायरेक्टर का पोटेंसी टेस्ट कराया.  पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि आरोपी चर्च में भी उसके साथ छेड़खानी करता था. पीड़िता के इस बयान के बाद पुलिस चर्च जाकर जांच कर सकती है. बुराड़ी के इस चर्च में आरोपी डिप्टी डायरेक्टर सचिव भी रहा है. 

ये भी पढ़ें: Delhi: मनीष सिसोदिया को MLA फंड से काम सैंक्शन करने की मिली मंजूरी, CM केजरीवाल बोले- 'जेल में रहते हुए भी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह
दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह
नशे में था दूल्हा, बिना मर्जी के हुई शादी! HC ने खारिज की तलाक की याचिका
नशे में था दूल्हा, बिना मर्जी के हुई शादी! HC ने खारिज की तलाक की याचिका

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget