एक्सप्लोरर

Swati Maliwal Case: FIR दर्ज होने के बाद स्वाति मालीवाल का पहला वीडियो आया सामने

Swati Maliwal Case: स्वाति मालीवाल का मेडिकल चेकअप दिल्ली के एम्स में देर रात तक चला. गुरुवार देर रात करीब 3.00 बजे चेकअप पूरा होने के बाद स्वाति मालीवाल अपने आवास पर पहुंचीं.

Swati Maliwal Case: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालावील ने विभव कुमार के खिलाफ 16 मई (गुरुवार) को पुलिस में शिकायत की, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है. FIR के बाद स्वाति मालीवाल का पहला वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने आवास पर वापस जाते दिख रही हैं. 

जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद स्वाति मालीवाल का दिल्ली के एम्स में मेडिकल चेकअप हुआ. जांच गुरुवार की देर रात 11.00 बजे से देर रात 3.00 बजे तक चली. इसके बाद करीब 3.15 पर स्वाति मालीवाल अपने आवास के लिए निकलीं. 

स्वाति मालीवाल ने विभव कुमार पर लगाए कई आरोप
दरअसल, स्वाति मालीवाल ने पुलिस के दी गई शिकायत में विभव कुमार पर कई आरोप लगाए हैं. विभव कुमार पर बड़ा आरोप है कि उन्होंने स्वाति मालीवाल को 5 से 6 थप्पड़ मारे और पेट पर लात भी मारी है. इतना ही नहीं, अपशब्द कह कर उनके शरीर के निचले भाग पर हमला करने का भी आरोप है. 

स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट आज (17 मई) को ही आने वाली है, जिसमें खुलासा हो जाएगा कि उनको किस प्रकार की चोटें आई हैं. इसको आधार बना कर दिल्ली पुलिस विभव कुमार के खिलाफ एक्शन लेगी.

विभव कुमार के खिलाफ इन धाराओं में केस
बता दें, दिल्ली पुलिस ने आचार दंड संहिता की धारा 354 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल), धारा 506 (आपराधिक धमकी), धारा 509 (किसी महिला की गरिमा का अपमान करने के इरादे से कोई शब्द बोलना या कोई इशारा करना) और धारा 323 (हमला करना) के तहत विभव कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है. हालांकि, केस दर्ज होने के बाद जब पुलिस की टीम विभव के घर पहुंची तो वह वहां मौजूद नहीं थे. अब विभव कुमार की तलाश की जा रही है.

यह भी पढ़ें: Swati Maliwal Case: FIR के बाद देर रात विभव कुमार के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, जानें वहां क्या हुआ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rohini Building Collapsed: दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स
दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
क्या दिल्ली का सदर बाजार हरियाणा होगा शिफ्ट? CM रेखा गुप्ता ने दे दी जानकारी
क्या दिल्ली का सदर बाजार हरियाणा होगा शिफ्ट? CM रेखा गुप्ता ने दे दी जानकारी
दिल्ली में इस दिन से शुरू होगा 3 दिवसीय Pineapple Festival 2026, किसानों को मिलेगा बड़ा मौका
दिल्ली में इस दिन से शुरू होगा 3 दिवसीय Pineapple Festival 2026, किसानों को मिलेगा बड़ा मौका

वीडियोज

DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget