एक्सप्लोरर

Sukesh Chandrashekhar Case: जैकलीन ने माना- 'सुकेश से दोस्ती ने बर्बाद कर दिया करियर, नरक बन गई जिंदगी'

सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए की जबरन वसूली के मामले में कोर्ट में सुनवाई के दौरान जैकलीन ने कहा कि सुकेश ने उनकी भावनाओं से खिलवाड़ किया उन्हें गुमराह किया और उनके जीवन को 'नरक' बना दिया.

Jacqueline Connection With Sukesh: अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस ने सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए की जबरन वसूली के मामले में बुधवार को दिल्ली की एक अदालत से कहा कि चंद्रशेखर ने उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया और उनके जीवन को 'नरक' बना दिया. पटियाला हाउस अदालत में चल रहे मामले में अभिनेत्री ने दावा किया कि सुकेश की सहयोगी पिंकी ईरानी ने खुद को 'एक सरकारी अधिकारी' के रूप में पेश किया और उनसे कहा कि उन्हें कार से सैर कराने ले जा रही है. जैकलीन के बयान के अनुसार, सुकेश ने खुद को सन टीवी के मालिक के रूप में पेश किया था और दावा किया था कि (तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री) जे. जयललिता उनकी मौसी थीं.

जैकलीन ने कहा, "सुकेश ने मुझसे कहा कि वह उनका बड़ा प्रशंसक है और मुझे दक्षिण भारत में भी फिल्में करनी चाहिए. सन टीवी के मालिक के रूप में उसके पास कई प्रोजेक्ट हैं. उसने कहा, हमें दक्षिण भारतीय फिल्मों में एक साथ काम करने की कोशिश करनी चाहिए." उन्होंने कहा, "सुकेश ने मुझे गुमराह किया, मेरा करियर और मेरी आजीविका बर्बाद कर दी." जैकलीन ने कहा कि उन्हें बाद में पता चला कि उन्हें गृह और कानून मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों के रूप खुद को पेश करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया था.

पिंकी ईरानी को पता था सुकेश का बैकग्राउंड: जैकलीन
जैकलीन दावा किया कि उन्हें सुकेश के असली नाम का पता तब चला, जब उन्हें उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में बताया गया. अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें पिंकी ईरानी ने धोखा दिया था. उसने कभी भी सुकेश की पृष्ठभूमि का खुलासा नहीं किया. उन्होंने कहा, "पिंकी ईरानी चंद्रशेखर की गतिविधियों और पृष्ठभूमि से वाकिफ थी. लेकिन उसने मुझे कभी इस बारे में नहीं बताया." इसी अदालत ने 16 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को अभिनेत्री के दायर किए गए एक आवेदन पर नोटिस जारी किया था, जिसमें पेशे से जुड़े काम के लिए 27 जनवरी के बाद दुबई जाने की अनुमति मांगी गई है.

उन्होंने आवेदन पर तत्काल सुनवाई के लिए अनुरोध किया था, इसलिए अदालत ने मामले को अगली सुनवाई की तारीख 25 जनवरी तय कर दी. जैकलीन ने पिछले साल दिसंबर में बहरीन में अपनी बीमार मां से मिलने के लिए विदेश जाने की अनुमति मांगी थी. हालांकि, उन्होंने इसे वापस ले लिया, क्योंकि अदालत उन्हें विदेश यात्रा की अनुमति देने को तैयार नहीं थी.

ये भी पढ़ें: https://www.abplive.com/states/delhi-ncr/delhi-wrestlers-protest-swati-maliwal-meets-wrestling-players-and-demand-wfi-president-arresting-2311586

क्या है जैकलीन और सुकेश का कनेक्शन?
चंद्रशेखर पर कथित तौर पर राजनेताओं, मशहूर हस्तियों और व्यापारियों से पैसे वसूलने का आरोप है. उसने पूर्व फार्मा कंपनी रैनबैक्सी के मालिक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह को 200 करोड़ रुपये का चूना लगाया. उसने कथित तौर पर जैकलीन को बहुत महंगे उपहार भेजे थे, जबकि उसने अपनी जमानत अवधि के दौरान उनके लिए मुंबई से चेन्नई के लिए एक चार्टर्ड उड़ान भी बुक की थी. ईडी के अनुसार, यह संदेह है कि कथित ठग ने सिंह से उगाही के पैसे का बड़ा हिस्सा जैकलीन को भेजा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा दावा, बोलीं- 'राष्ट्रहित में...'
दिल्ली: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा दावा, बोलीं- 'राष्ट्रहित में...'
'अब उम्मीद है कि...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विजेता दहिया ने क्या कहा?
'अब उम्मीद है कि...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विजेता दहिया ने क्या कहा?
'अब हम पूरे देश में...', आंदोलन खत्म होने के बाद क्या करेगी CJP? आशुतोष रांका ने बताया प्लान
'अब हम पूरे देश में...', आंदोलन खत्म होने के बाद क्या करेगी CJP? आशुतोष रांका ने बताया प्लान
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले, पुलिस ने की लौटने की अपील

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget