एक्सप्लोरर

Delhi Industrial Area: दिल्ली के 26 नॉन कंफर्मिंग औद्योगिक क्षेत्र की बदलेगी सूरत, 6 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

Delhi Non Conforming Industrial Area: दिल्ली सरकार नॉन कंफर्मिंग औद्योगिक क्षेत्रों का पुनर्विकास कर उन्हें कंफर्मिंग क्षेत्रों में बदलना चाहती है.

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में कई ऐसे रिहायशी इलाके हैं, जहां की 70 प्रतिशत जमीन पर औद्योगिक इकाइयां चल रही हैं. ये औद्योगिक क्षेत्र घोषित न होने की वजह से इन औद्योगिक इकाईयों में काम करने वाले लोगों को वो लाभ नहीं मिल पाता है, जो उद्योगों को मिलना चाहिए. अब ऐसी जगहों पर औद्योगिक गतिविधियों को करने वाले लोगों के लिए दिल्ली सरकार एक बड़ी खुशखबरी ले कर आई है, जो इन नॉन कंफर्मिंग क्षेत्रों में उद्योग करने वाले लोगों के लिए काफी लाभकारी होगी.

दरअसल, दिल्ली सरकार नॉन कंफर्मिंग औद्योगिक क्षेत्रों का पुनर्विकास कर उन्हें कंफर्मिंग क्षेत्रों में बदलना चाहती है. सरकार का मानना है कि इससे जहां उन क्षेत्रों के उद्योगों को लोन लेने में सहूलियत होगी, वहीं इससे 6 लाख नए रोजगार भी पैदा होंगे. जिनसे बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सकेगा. इस पहल को लेकर की गई समीक्षा बैठक में सीएम केजरीवाल ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को इससे जुड़े कामों में तेजी लाने का निर्देश दिया. सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि नॉन कंफर्मिंग औद्योगिक क्षेत्रों में ले-आउट प्लान बनाने का 90 फीसदी खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी. केवल 10 फीसद हिस्सा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन से लिया जाएगा, जिससे इंडस्ट्री की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा सके. उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों को विश्वस्तरीय औद्योगिक क्षेत्र में तब्दील किया जाएगा. इस दौरान उद्योग विभाग के अधिकारियों ने बताया कि डीडीए ने समय पर नियमित औद्योगिक क्लस्टर नहीं बनाएं. नतीजा यह हुआ कि नॉन कंफर्मिंग औद्योगिक एरिया बनते गए. दिल्ली के कई इलाकों में उद्यमी अपने व्यवसायों और कारखानों को चलाने के लिए आवासीय जमीन का इस्तेमाल कर रहे हैं.

नॉन कंफर्मिंग औद्योगिक क्षेत्रों का होगा पुनर्विकास

दिल्ली सरकार की इस योजना के तहत 26 नॉन कंफर्मिंग औद्योगिक क्षेत्रों का पुनर्विकास किया जाएगा. इनमें आनंद पर्वत, शाहदरा, समयपुर बादली, जवाहर नगर, सुल्तानपुर माजरा, हस्तसाल पॉकेट ए, नरेश पार्क एक्सटेंशन, लिबासपुर, पीरागढ़ी गांव, ख्याला हस्तसाल पॉकेट डी, शालीमार गांव, न्यू मंडोली, नवादा, रिठाला, स्वर्ण पार्क मुंडका, हैदरपुर, करावल नगर, डाबरी, बसई दारापुर, प्रह्लादपुर बांगर, मुंडका उद्योग नगर दक्षिण फिरनी रोड मुंडका, रणहोला, नंगली सकरावती व टिकरी कलां शामिल हैं. इन क्षेत्रों के पुनर्विकास के बाद कंफर्मिंग एरिया घोषित कर दिया जाएगा.

3 चरणों में होगा पुनर्विकास कार्य

पहले चरण में दिल्ली सरकार एमपीडी 2041 की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ले आउट योजना तैयार करेगी, जिसे स्थानीय उद्योग एसोसिएशन साथ साझेदारी में तैयार किया जाएगा. दूसरे चरण में बुनियादी ढांचे का पुनर्विकास किया जाएगा. इसके तहत औद्योगिक क्षेत्रों को हरा-भरा, स्वच्छ और बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा, सीवेज सामान्य अपशिष्ट उपचार संयंत्र, पेयजल आपूर्ति, औद्योगिक अपशिष्ट निपटान की व्यवस्था कर सड़कों को बेहतर बनाया जाएगा. आखिरी चरण में कॉमन फैसिलिटी सेंटर्स का निर्माण किया जाएगा. इसके तहत औद्योगिक क्षेत्र की जरूरत के हिसाब से एक्सपीरियंस सेंटर, टूल रूम, प्रोसेसिंग सेंटर, अनुसंधान एवं विकास, मान्यता प्राप्त टेस्ट लैब, ट्रेनिंग सेंटर, बिजनेस कंवेंशन सेंटर, कच्चा माल बैंक और लॉजिस्टिक सेंटर आदि बनाए जाएंगे. 

ये भी पढ़ेंः Opposition Party Meeting: CM केजरीवाल बनना चाहते हैं PM उम्मीदवार, विपक्षी नेताओं की बैठक के बाद सामने आया BJP का बयान

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget