एक्सप्लोरर

St Stephen College दिल्ली विश्वविद्यालय के निर्देशों का नहीं करेगा पालन, सभी सीटों के लिए इंटरव्यू में 15% वेटेज देगा

St Stephen College: दिल्ली यूनिवर्सिटी और सेंट स्टीफंस कॉलेज के बीच सीयूईटी को लेकर टकराव की स्थिति बनी हुई है. सेंट स्टीफंस कॉलेज ने सभी सीटों के लिए इंटरव्यू में 15% वेटेज देने की बात कही है.

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के आधार पर अपनी सामान्य सीटों पर प्रवेश लेने पर दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के निर्देशों का पालन करने से सेंट स्टीफंस कॉलेज ने इनकार कर दिया है. इसके साथ ही सेंट स्टीफेंस कॉलेज ने अपनी वेबसाइट पर जारी अपने प्रॉस्पेक्टस में कहा कि सीयूसीटी (CUET) के तहत पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए इंटरव्यू में 15 प्रतिशत वेटेज देगा. वेबसाइट पर जारी अंडरग्रेजुएट कोर्स 2022-23 के प्रॉस्पेक्टस में कहा गया है कि सेंट स्टीफंस कॉलेज CUET को पात्रता मानदंड के रूप में सीयूईटी के लिए 85 प्रतिशत वेटेज और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए कॉलेज के इंटरव्यू को 15 प्रतिशत वेटेज के साथ अपनाएगा.

सेंट स्टीफेंस कॉलेज और डीयू के बीच इस मामले को लेकर लंबे समय से खींचतान चल रही थी लेकिन अब इसका कॉलेज ने साफ खंडन कर दिया है. जबकि डीयू की अकादमिक परिषद (एसी) ने फैसला किया था कि अल्पसंख्यक कॉलेजों सहित सभी स्नातक प्रवेश पूरी तरह से सीयूईटी के आधार पर किए जाएंगे. इस फैसले के लिए 9 मई को रजिस्ट्रार ने कॉलेज को पत्र लिखकर उन्हें अपने फैसले का पालन करने के लिए कहा था.

CUET 2022: अगले साल से वर्ष में दो बार आयोजित हो सकती है सीयूईटी परीक्षा, कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट को लेकर ये है तैयारी

इस मामले में रजिस्ट्रार विकास गुप्ता ने लिखा था कि यह एक अल्पसंख्यक संस्थान है इसलिए विश्वविद्यालय ने फैसला किया है कि ओपन सीटों में से 50% केवल सीयूईटी की योग्यता के आधार पर भरी जाएंगी. हालांकि अल्पसंख्यक उम्मीदवारों के लिए शेष 50% सीटें सीयूईटी स्कोर के 85% वेटेज और सेंट स्टीफंस कॉलेज द्वारा आयोजित साक्षात्कार के 15% वेटेज के संयुक्त योग्यता के आधार पर भरी जाएंगी. डीयू के पत्र के बाद स्टीफंस की ओर से कोई और बातचीत नहीं हुई थी. हालांकि स्टीफन के प्रिंसिपल जॉन वर्गीज से मामले के लिए संपर्क नहीं किया जा सका, वहीं डीयू के कुलपति योगेश सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय अपने अगले कदम पर विचार कर रहा है.

Delhi News: दिल्ली नगर निगम के स्कूलों की जर्जर हालत पर दिल्ली महिला आयोग ने उठाए सवाल, अब MCD ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget