एक्सप्लोरर

Delhi Metro: चोरों ने लगाई मैजेंटा लाइन की रफ्तार पर ब्रेक, लास्ट ट्रेन के बाद रात में होगा रिपेयरिंग का काम

चोरों ने मेट्रो लाइन की केबल चोरी करने के प्रयास में उसे काटकर क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसकी वजह से मैजेंटा लाइन पर एक खास हिस्से में कई घंटे सेवाएं प्रभावित रहीं. रात में मरम्मत कार्य करने की तैयारी है.

Delhi Metro: देश की राजधानी में कानून- व्यवस्था को चुनौती देते हुए चोरों ने बुधवार को दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन के एक खास क्षेत्र में रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने बुधवार को कहा कि सिग्नल केबल चोरी के प्रयास की वजह से दिल्ली मेट्रो के मजेंटा लाइन कॉरिडोर के एक हिस्से में सुबह से कई घंटे तक परिचालन सेवाएं प्रभावित रहीं. अब इस सेवा की पुनर्बहाली के लिए परिचालन बंद होने के बाद मरम्मत का काम शुरू करने की तैयारी है.

डीएमआरसी ने ट्वीट कर यात्रियों को किया सतर्क

सुबह इस खराबी का पता चलने के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने यात्रियों को सतर्क करने के लिए ट्वीट किया. डीएमआरसी की ओर से सुबह ट्वीट में कहा गया, "मैजेंटा लाइन अपडेट कालिंदी कुंज और ओखला पक्षी अभयारण्य के बीच सेवाओं में देरी. अन्य सभी लाइनों पर सामान्य सेवा."

25 किमी प्रति घंटे की गति के साथ हुआ परिचालन

कई यात्रियों ने देरी के कारण हुई असुविधा को साझा करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया था. DMRC के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि चूंकि मेट्रो सेवा के परिचालन घंटों के दौरान प्रभावित खंड पर मरम्मत का काम होता तो इस पूरे खंड की सभी सेवाएं बंद हो जातीं, इसलिए यात्रियों को कठिनाई से बचने के लिए निर्णय लिया गया कि ट्रेनों को पू्रे दिन ट्रेनों को 25 किमी प्रति घंटे की प्रतिबंधित गति के साथ संचालित करने की अनुमति दी जाएगी. अंतिम यात्री सेवा के बाद रात को मरम्मत का काम करने की योजना बनाई गई है.

ओखला बर्ड सेंचुरी और कालिंदी कुंज स्टेशन के बीच की घटना

डीएमआरसी ने एक बयान में कहा है कि चोरी के प्रयास के दौरान क्षतिग्रस्त केबलों को बदलने के लिए वहां तक पहुंच मुहैया कराई जानी है. मजेंटा लाइन इस खंड (अप और डाउन लाइन दोनों) पर ओखला पक्षी अभयारण्य और कालिंदी कुंज स्टेशनों के बीच तड़के पर केबल चोरी के प्रयास के कारण ट्रेन सेवाएं प्रभावित हैं, जिससे रेल की सिग्नल वाला केबल क्षतिग्रस्त हुआ है.

केबल ठीक करना समय लेने वाली प्रक्रिया

केबलों को बदलना एक समय लेने वाली प्रक्रिया है, जिसके लिए बिना किसी ट्रेन की आवाजाही के ट्रैक तक पूरी तरह पहुंचने की आवश्यकता होती है. अधिकारी ने कहा कि मैजेंटा लाइन पर स्टेशनों और ट्रेनों के अंदर घोषणाओं के माध्यम से यात्रियों को नियमित रूप से सूचित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए भी अपडेट दिए जा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें : Republic Day 2023: दिल्ली में आठ दिनों के लिए हवाई क्षेत्र पर रहेगा प्रतिबंध, नहीं उड़ सकेंगी ये फ्लाइट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget