एक्सप्लोरर

Delhi Outer Ring Road: आईआईटी से महरौली पहुंचने में अब लगेंगे सिर्फ 15-20 मिनट! साउथ दिल्ली आउटर रिंग रोड होगा जाम मुक्त

South Delhi Outer Ring Road: साउथ दिल्ली में गुरुग्राम या बदरपुर की और जाने वाले लोगों को आईआईटी फ्लाईओवर के पास लंबे जाम से जूझना पड़ता है. अब तीन अंडरपास बनने से लोगों को राहत मिलेगी.

South Delhi Outer Ring Road Underpass: साउथ दिल्ली में आउटर रिंग रोड पर लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत दिलाने के लिए पीडब्ल्यूडी (PWD) ने चिराग दिल्ली चौराहा (Delhi Chauraha), खेलगांव फ्लाईओवर चौराहा (Khelgaon Flyover Chauraha) और आईआईटी चौराहा (IIT Chauraha) पर अंडरपास बनाने की योजना बनाई है. पीडब्ल्यूडी ने तीन अंडरपास के लिए फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने के लिए कंसल्टेंसी फर्म हायर करने के लिए टेंडर जारी किया है. तीनों अंडरपास आश्रम अंडरपास (Ashram Underpass) की तरह बनाए जाएंगे. इसके बन जाने से आईआईटी फ्लाईओवर से महरौली (Mehrauli) तक पहुंचने में महज 15 से 20 मिनट का ही समय लगेगा.

पीडब्ल्यूडी अधिकारी के अनुसार, मौजूदा समय मे कई बार लोगों को इस दूरी को तय करने में घंटा भर तक लग जाता है. उनका कहना है कि आउटर दिल्ली के बाहरी इलाकों को कनेक्ट करने के लिए बने आउटर रिंग रोड की लंबाई करीब 47 किलोमीटर है. वेस्ट, नॉर्थ, साउथ, सेंट्रल दिल्ली को यह रोड कनेक्ट करती है. विकासपुरी के मीराबाग से शुरू होकर पीरागढ़ी, रोहिणी, बुराड़ी, मजनू का टीला, दिल्ली कैंट होते हुए गुजरती है. लेकिन, गाड़ियों की संख्या बढ़ने के चलते आउटर रिंग रोड पर जाम की समस्या होने लगी है.

बनेगा 3 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर

साउथ दिल्ली में गुरुग्राम या बदरपुर की और जाने वाले लोगों को आईआईटी फ्लाईओवर के पास लंबे जाम से जूझना पड़ता है. लोगों की परेशानी को देखते हुए आईआईटी से महरौली के ऐतिहासिक जैन मंदिर तक मार्ग को जाम फ्री बनाने के लिए करीब पौने 3 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने की योजना भी पीडब्लूडी ने तैयार की है. 

जमीन के लिए डीडीए से मांगी गई मदद

इस मार्ग पर सिंगल पिलर पर कॉरिडोर बनेगा. कॉरिडोर बनाने के लिए अरबिंदो मार्ग पर जमीन कम पड़ रही है. पीडब्लूडी ने इसके लिए डीडीए से जमीन के लिए मदद मांगी है. पीडब्ल्यूडी ने इस योजना को यूटिपेक (यूनीफाइड ट्रैफिक एंड ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग एंड इंजीनियरिंग सेंटर) में लगा दिया है.

ये भी पढ़ें- Delhi School: दिल्ली के स्कूलों का ये ‘नियम’ पैरेंट्स के लिए बना ‘सिरदर्द’! बेबस होकर बोले- ‘अब रहम करो, बच्चों को पढ़ने दो’

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget