एक्सप्लोरर

Shraddha Murder Case: कोर्ट ने आफताब पूनावाला के खिलाफ आरोपों पर दलीलें सुनीं, 20 मार्च को अगली सुनवाई

Mehrauli Murder Case: आफताब पर अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाकर की हत्या करने और उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करने का आरोप है. इस मामले में 24 जनवरी को 6629 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी.

Mehrauli Murder Case: दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को श्रद्धा वॉकर हत्याकांड (Shraddha Walker Murder Case) के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (Aftab Poonawalla) के खिलाफ आरोपों की दलीलें सुनीं. आफताब पर अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वॉकर की हत्या करने और उसके शरीर के कई टुकड़े करने का आरोप है.

20  मार्च को होगी अगली सुनवाई
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मनीषा खुराना कक्कड़ ने कहा कि आफताब के खिलाफ आरोपों पर दलीलें सुनी गई हैं, उन्होंने कहा कि अभियोजन पक्ष द्वारा एक संक्षिप्त सार भी दायर किया गया है. न्यायाधीश ने कहा कि कानूनी सहायता वकील ने दलीलों और आरोप पर शेष दलीलों को को संबोधित करने  के लिए 20 मार्च दोपहर 2 बजे तक का समय मांगा है. अदालत में विशेष लोक अभियोजक अमित प्रसाद ने पूनावाला के खिलाफ आरोपों पर बहस की जबकि अधिवक्ता जावेद हुसैन आरोपी के कानूनी सहायता वकील के रूप में पेश हुए. इससे पहले 21 फरवरी को एक मजिस्ट्रेट अदालत ने मामले में दायर चार्जशीट का संज्ञान लेते हुए मामले को सेसन कोर्ट को सौंप दिया था. 

क्या है आफताब पर आरोप
आरोप है कि आफताब ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वॉकर की मई में हत्या कर दी थी और उसके शरीर के करीब तीन दर्जन टुकड़े करके उन्हें कई दिनों में ठिकाने लगाया था. शव के टुकड़ों को रखने के लिए उसने कथित तौर पर एक फ्रिज का इस्तेमाल किया था. गौरतलब है कि पुलिस ने इस मामले में 24 जनवरी को 6,629 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी.  इस चार्जशीट में मर्डर की थ्योरी, साइंटिफिक सबूतों का जिक्र और केस से जुड़े 150 गवाहों के बयान भी हैं, इसके अलावा इसमें आरोपी का इकबालिया बयान भी है. इस चार्जशीट में आफदाब द्वारा श्रद्धा को मारे की पूरी साजिश बयां की गई है. इसके अलावा इस चार्जशीट में दिल्ली पुलिस ने आफताब को ही श्रद्धा मर्डर केस का इकलौता आरोपी बनाया है.

यह भी पढ़ें: Delhi: मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का इस्तीफा मंजूर, राष्ट्रपति ने आतिशी और सौरभ भारद्वाज को नियुक्त किया दिल्ली का कैबिनेट मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली की 11 सड़कों पर डायवर्जन, जरूर पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट: दिल्ली की 11 सड़कों पर डायवर्जन, जरूर पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी
राहुल ने रद्द नहीं की रैली, व्यापारी पहुंचे सोनिया गांधी के पास, कहा- 'आप अंतिम उम्मीद'
राहुल ने रद्द नहीं की रैली, व्यापारी पहुंचे सोनिया गांधी के पास, कहा- 'आप अंतिम उम्मीद'
दिल्ली में दिवाली से पहले निपटा लें ये काम, बढ़ते AQI के बीच इन चीजों पर लगेगी रोक
दिल्ली में दिवाली से पहले निपटा लें ये काम, बढ़ते AQI के बीच इन चीजों पर लगेगी रोक
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget