एक्सप्लोरर

Shraddha Murder Case: दिल्ली पुलिस को जांच में मिला मानव जबड़ा, डेंटिस्ट की मदद से होगा खुलाासा?

Shraddha Murder News: श्रद्धा मर्डर केस में सबूतों की तलाश के लिए पुलिस अभी भी जुटी हुई है. इसी बीच पुलिस को एक ऐसा सबूत हाथ लगा है जो श्रद्धा हत्याकांड को लेकर बड़ा खुलासा कर सकता है.

Shraddha Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड में पुलिस लगातार तलाश में जुटी हुई और वह लगातार जंगल में छानबीन करते हुए इस हत्याकांड से जुड़े लोगों से भी पूछताछ कर रही है. वहीं अब पुलिस को एक ऐसा सबूत हाथ लगा है जो इस झकझोर देने वाला हत्याकांड को लेकर बड़ा खुलासा कर सकता है. दिल्ली पुलिस श्रद्धा वाकर के अवशेषों की तलाशी कर रही है इसी दौरान पुलिस टीम ने एक मानव जबड़ा बरामद किया है. इसके साथ ही दिल्ली पुलिस को अब तक करीब 13 हड्डियां भी मिली हैं. वहीं पुलिस टीम ने मानव जबड़े की जांच के लिए एक डेंटिस्ट भी संपर्क किया है.

मानव जबड़ा लेकर डेंटिस्ट के पास पहुंची टीम

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार अपना नाम न छापने की शर्त पर डेंटिस्ट ने जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस टीम आज सोमवार को उनके पास आई. उनके पास जबड़े की एक तस्वीर थी जिसे उन्होंने जांच के दौरान बरामद किया. मैंने उनसे मुंबई के उस डॉक्टर से एक्स-रे लेने के लिए कहा, जिसने रूट कैनाल उपचार के लिए महिला का इलाज किया था. क्योंकि बिना एक्स-रे के इस मानव जबड़े की पहचान करना बहुत मुश्किल है. वह किसी निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए और जानकारी चाहते हैं.

आफताब का होगा पॉलीग्राफी टेस्ट

बता दें कि इस हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला के नार्को टेस्ट के लिए कोर्ट ने अनुमति देदी है. वहीं पूनावाला का पॉलीग्राफी टेस्ट कराने के लिए भी दिल्ली पुलिस ने अर्जी दी थी जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया है. हालांकि ये टेस्ट कब कंडक्ट होगा अभी ये साफ नहीं है. श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला ने कथित तौर पर श्रद्धा वॉकर का गला घोंट कर हत्या की थी. इसके बाद उसके शरीर के 35 टुकड़े किए थे. फिर आरोपी ने शव के टुकड़ों को लगभग तीन सप्ताह तक 300 लीटर के फ्रिज में रखा. 

Shraddha Murder Case: वसई जाकर दिल्ली पुलिस ने एक और बयान दर्ज किया, अब तक 11 लोगों से हो चुकी है पूछताछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget