एक्सप्लोरर

Saurabh Bhardwaj का पलटवार, कहा- भ्रष्टाचार की जांच में केंद्र का रवैया दोहरा, GEM के खिलाफ क्यों नहीं दिए CBI जांच के आदेश? 

LG विनय सक्सेना की ओर से केवल दवाइयां के विषय में सीबीआई जांच (CBI Investigation) के आदेश दिए गए हैं. भ्रष्टाचार की जांच में यह दोहरा रवैया उनके नीयत पर प्रश्न चिन्ह लगता है. 

Delhi News: दिल्ली के सरकारी अस्पतालों के लिए नकली दवाओं की खरीद और आपूर्ति में ​अनियमितता सामने आने के ​बाद शनिवार को उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं. उसके बाद से बीजेपी और कांग्रेस ने आप सरकार पर हमला बोल दिया है. बीजेपी ने स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज से इस्तीफे की मांग की है. वहीं सीएम अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इस मसले पर बीजेपी और केंद्र सरकार पर हमला बोला है. 

जुलाई-अगस्त में 43 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे

उन्होंने कहा कि जुलाई-अगस्त 2023 के महीने में कुछ दवाइयां एवं अस्पताल में इस्तेमाल होने वाली अन्य उपभोग्य वस्तुओं जैसे पट्टी, रुई आदि के लगभग 43 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे I उन्होंने कहा कि आज कुछ न्यूज चैनलों पर यह खबर देखने को मिली कि जांच रिपोर्ट आ गई है और उनकी जांच में 43 में से 5 के सैंपल तय मानकों के अनुसार सही नहीं पाये गए हैं. स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब यह सैंपल जांच के लिए भेजे गए तो उसके लगभग एक से डेढ़ महीने बाद एक बैठक में चर्चा के दौरान मुझे इसकी जानकारी मिली थी.

केंद्र पर लगाया डबल स्टैंडर्ड अपनाने का आरोप

शनिवार को न्यूज चैनलों पर सैंपलों की जांच मामले में सीबीआई जांच की खबर देखकर मुझे लगा कि शायद दवाइयां और अन्य उपभोग्य वस्तुओं के मामले में जांच की जाएगी. परंतु यह बेहद ही हैरान करने वाली बात है कि LG साहब की ओर से केवल दवाइयां के विषय में सीबीआई जांच के आदेश दिए गए हैं. भ्रष्टाचार की जांच में यह दोहरा रवैया उनके नेक नियत पर प्रश्न चिन्ह लगता है.I 

जांच केवल मेडिसिन की खरीद तक सीमित क्यों?

केंद्र सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एक समय पर दिए गए अलग-अलग वस्तुओं के सैंपलों में पाई गई अनियमितताओं के संबंध में सीबीआई जांच मामले में यह दोहरा व्यवहार केवल और केवल इस कारण से है, क्योंकि अस्पतालों के लिए जो अन्य उपभोग्य वस्तुएं खरीदी गई थी, वह केंद्र सरकार की वेबसाइट GEM (गवर्नमेंट ई मार्केटिंग) के जरिए खरीदी गई थी. यदि दोनों ही प्रकार की वस्तुओं के संबंध में सीबीआई जांच के आदेश दिए जाते तो सीधे तौर पर उंगली केंद्र सरकार पर उठ रही थी, इसीलिए यह दोहरा रवैया अपनाते हुए केवल और केवल दवाइयां के मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए गए हैं.

Delhi Air Pollution: CAQM के आदेश के बाद दिल्ली में किस काम पर रोक, किसमें है राहत? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'
CJP के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस की अपील, 'अफवाहों से बचें, कानूनी निर्देशों का पालन करें'
CJP के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस की अपील, 'अफवाहों से बचें, कानूनी निर्देशों का पालन करें'
जेपी नड्डा से मुलाकात करने वाले CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका कौन हैं?
जेपी नड्डा से मुलाकात करने वाले CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका कौन हैं?

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget