एक्सप्लोरर

Delhi Air Pollution: CAQM के आदेश के बाद दिल्ली में किस काम पर रोक, किसमें है राहत?

Delhi में ग्रेप-3 की पाबंदियों से रेलवे, मेट्रो सेवाओं से जुड़ी परियोजनाओं, एयरपोर्ट, अंतरराज्यीय बस अड्डों, राष्ट्रीय सुरक्षा, डिफेंस, राष्ट्रीय महत्व से संबंधित परियोजनाओं को बाहर रखा गया है.  

Delhi News: दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के बीच 24 दिनों के बाद एक बार फिर से ग्रेडेड रिस्पॉन्स प्लान (ग्रेप) 3 के कुछ हिस्सों को लागू कर दिया गया है. शुक्रवार को ग्रैप तीन के प्रावधानों को लागू करने के लिए कहा गया था, लेकिन श​निवार को केंद्र सरकार ने इनमें से कुछ ही प्रावधानों पर अमल का फैसला लिया है. 

सीएमक्यूएम के सुझाव पर अमल के बाद जहां कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं, तो वहीं दूसरी तरफ प्रदूषण को कम करने की कवायद में कुछ कार्यों की आवृत्ति बढ़ा दी गई हैं. इसके तहत वैक्यूम मशीनों से सड़कों की सफाई करने, सड़कों पर पीक ऑवर से पहले पानी का छिड़काव करने, प्रदूषण के चिह्नित हॉट स्पॉट और व्यस्त सड़कों पर पानी का छिड़काव, सड़कों से उठाई गई धूल का उचित निस्तारण करने जैसे कार्यों की फ्रीक्वेंसी को बढ़ा दी गई है. वहीं शहरों में कंस्ट्रक्शन एवं डेमोलिशन पर रोक लगा दी गई है.

इन कार्यों को करने पर रहेगा प्रतिबंध

ग्रेप-3 के दौरान कंस्ट्रक्शन और डेमोलिशन से जुड़े कार्यों पर प्रतिबंध के दौरान निर्माण कार्य के लिए मिट्टी की खुदाई एवं भराई के कार्य पर रोक रहेगी. सभी ढांचागत निर्माण और वेल्डिंग पर भी प्रतिबंध रहेगा, जबकि डेमोलिशन के कार्य पर पूरी तरह से रोक लगी रहेगी. वहीं, कंस्ट्रक्शन साईट के भीतर या बाहर निर्माण सामग्री की लोडिंग या ट्रक से निर्माण सामग्री अनलोडिंग के कार्य नहीं किए जा सकेंगे. टाइल्स काटने और घिसाई आदि पर भी पाबंदियां लागू रहेगी. माइनिंग एवं इससे जुड़ी गतिविधियां भी इस दौरान नहीं कि जा सकेगी, वहीं कंक्रीट, हॉट मिक्स प्लांट के संचालन पर भी रोक रहेगी. 

सार्वजनिक परिवहन की सुविधाओं को बढ़ाने का निर्देश और गैर-व्यस्त समय में यात्रा को प्रोत्साहित करने के लिए व्यस्त और गैर-व्यस्त समय का किराया अलग-अलग रखने के निर्देश भी दिए गए हैं. वहीं कच्ची सड़कों पर वाहनों को चलाने पर रोक लगा दिया गया है.

इन्हें प्रतिबंधों से रखा गया बाहर

ग्रेप-3 की पाबंदियों से रेलवे, मेट्रो सेवाओं से जुड़ी परियोजनाओं, एयरपोर्ट, अंतरराज्यीय बस अड्डों, राष्ट्रीय सुरक्षा, डिफेंस, राष्ट्रीय महत्व से संबंधित परियोजनाओं, अस्पतालों, सड़क, हाईवे, फ्लाईओवर, बिजली आपूर्ति, पानी आपूर्ति और सीवरेज प्रबंधन से जुड़ी परियोजनाओं को छूट दी गई है.

देश मे दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा दिल्ली

लगभग एक महीने के बाद दिल्ली का एयर इंडेक्स एक बार फिर से 400 से ऊपर पहुंच गया है. दिल्ली में हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गई. शुक्रवार को बिहार के बेगूसराय (434) के बाद दिल्ली (409) देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा. इसका कारण स्थानीय परिस्थितियां, कोहरा और हवा की गति कम होना रहा. यही वजह है कि दिल्ली की हवा दमघोंटू हो गई है. आज शनिवार को भी हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में रही. रविवार और सोमवार को क्रिसमस के दिन हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रहने की संभावना है.

ग्रेप-3 तीन हफ्ते बाद फिर लागू

बता दें कि इस वर्ष 6 अक्टूबर को ग्रेप-1 की पाबंदियां लागू की गई थी.21 अक्टूबर को ग्रेप-2 की पाबंदी, 2 नवंबर को ग्रेप-3 और फिर 5 नवंबर को ग्रेप-4 की पाबंदियां लगाई गई थी. जिसे 18 नवंबर को हटाया गया और अगले 10 दिनों तक ग्रेप-3 लागू रहने के बाद 28 नवंबर को इसकी पाबंदियों को भी खत्म कर दिया गया था, लेकिन दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने के कारण एक बार फिर से अब ग्रेप-3 की पाबंदियां लागू कर दी गयी हैं.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
अखिलेश यादव ने हिरासत में लिए जाने के बाद पूछा, 'कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई'
अखिलेश यादव ने हिरासत में लिए जाने के बाद पूछा, 'कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई'
संजय सिंह का बड़ा आरोप, 'CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने...'
संजय सिंह का बड़ा आरोप, 'CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने...'
'राहुल गांधी ने नेता विपक्ष का धर्म बनाया, अब...' कांग्रेस के धरने पर योगेंद्र यादव का पहला रिएक्शन
'राहुल गांधी ने नेता विपक्ष का धर्म बनाया, अब...' कांग्रेस के धरने पर योगेंद्र यादव का पहला रिएक्शन

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget