एक्सप्लोरर

दिल्ली में बस मार्शल्स का प्रदर्शन, मंत्री सौरभ भारद्वाज को पुलिस ने हिरासत में लिया

Saurabh Bhardwaj Detained: आप के विधायकों और मंत्री ने गुरुवार (3 अक्टूबर) को बस मार्शल को पक्की नौकरी दिलाने के मुद्दे पर LG से मिलने का समय मांगा था. एलजी से समय ना मिलने की वजह से नाराजगी बढ़ गई.

Delhi News: दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज और कुछ आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. आप नेता मार्शल्स के साथ प्रदर्शन कर रहे थे. ये मार्शल्स नौकरी वापस पाने के लिए LG के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. AAP विधायकों और मंत्री ने गुरुवार (3 अक्टूबर) को बस मार्शल को पक्की नौकरी दिलाने के मुद्दे पर LG से मिलने का समय मांगा था.

दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) से समय ना मिल पाने की वजह से सभी मार्शल्स, आम आदमी पार्टी के विधायक और मंत्री सिविल लाइन स्थित चंदगीराम अखाड़े के पास धरना प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान LG के दफ़्तर तक जाने और मार्शल्स के लिए पक्की नौकरी मांगने के लिए AAP ने BJP विधायकों को भी साथ चलने का निमंत्रण दिया था, लेकिन BJP के विधायक नहीं पहुंचे. 

AAP नेताओं ने मार्शल्स के प्रदर्शन का समर्थन किया

प्रदर्शन वाली जगह पर लगातार भीड़ बढ़ने की वजह से पुलिस ने आप नेताओं को हिरासत में लिया. दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज, दिलीप पांडेय और कुलदीप कुमार सहित आम आदमी पार्टी (आप) के कई विधायकों ने एलजी के खिलाफ मार्शल्स के प्रदर्शन का समर्थन किया. 

बस मार्शल को लेकर विधानसभा में भी हुई थी नोंकझोक

दिल्ली विधानसभा में हाल में हुए दो दिवसीय सत्र में बस मार्शल की सेवा खत्म किए जाने के मुद्दे पर AAP और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई थी, जिसमें दोनों ही पक्षों ने उनकी नौकरी बहाल करने के प्रस्ताव का समर्थन किया था. दिल्ली विधानसभा में पारित प्रस्ताव के मुताबिक आप और बीजेपी के सभी विधायक बस मार्शल की नौकरी बहाली के लिए गुरुवार को सुबह 11 बजे LG से मिलने वाले थे. हालांकि, इस तरह की कोई बैठक नहीं हुई.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक आम आदमी पार्टी (AAP) ने उपराज्यपाल दफ्तर पर उनके आग्रह को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है. मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि उन्होंने इस संबंध में LG को पत्र लिखा था लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला. उधर, दिल्ली के मंत्री भारद्वाज के आरोपों पर दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने 'आप' पर राष्ट्रीय राजधानी की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया.

ये भी पढ़ें:

सीपीडब्ल्यूडी की महिला कर्मचारी से रेप, आरोपी ने दिल्ली में फ्लैट दिलाने में मांगी थी मदद

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल
Delhi News: दिल्ली में 3 करोड़ के प्रॉपर्टी लोन फ्रॉड का खुलासा, EOW ने मास्टरमाइंड को पकड़ा
दिल्ली में 3 करोड़ के प्रॉपर्टी लोन फ्रॉड का खुलासा, EOW ने मास्टरमाइंड को पकड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
राजनीतिक दल बनकर नहीं, अब इस तरह से मैदान में आएगी CJP! सौरव दास ने बताया
राजनीतिक दल बनकर नहीं, अब इस तरह से मैदान में आएगी CJP! सौरव दास ने बताया

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget