एक्सप्लोरर

'जो भी पार्टी छोड़ता है BJP उसे एक लाइन देती है', 15 AAP पार्षदों के इस्तीफे पर सौरभ भारद्वाज का बड़ा बयान

Saurabh Bhardwaj News: AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जो भी नेता पार्टी छोड़ता है, वह बीजेपी की दी गई तय लाइन ही बोलता है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सीधे लोगों को शामिल नहीं करती.

Saurabh Bhardwaj on AAP Councillors Resignation: आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने पार्टी छोड़कर नई राजनीतिक राह पकड़ने वाले नेताओं पर बड़ा बयान दिया है. हाल ही में 15 AAP पार्षदों के इस्तीफे और नई पार्टी बनाने की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला. 

सौरभ भारद्वाज ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए बयान में कहा, "जो भी पार्टी छोड़ कर जाता है, बीजेपी उसे एक लाइन देती है और वो वही लाइन बोलते हैं. कोई यह नहीं कहेगा कि पार्टी बहुत अच्छी थी लेकिन मैं गलत था, इसलिए छोड़ दी. हर कोई यही कहेगा कि पार्टी खराब थी और मैं अच्छा था."

कोई भी बीजेपी में सीधे शामिल नहीं होता- सौरभ भारद्वाज
सौरभ भारद्वाज के इस बयान के जरिए उन्होंने यह स्पष्ट संकेत दिया कि बीजेपी 'ऑपरेशन लोटस' के तहत विपक्षी दलों के नेताओं को तोड़ने की रणनीति पर काम कर रही है. उन्होंने पूर्व मंत्री राज कुमार आनंद का उदाहरण देते हुए कहा, "राज कुमार आनंद भी तो बीजेपी में सीधे नहीं गए थे. पहले वो अकेले रहे, फिर कुछ समय बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) में रहे और फिर अंत में बीजेपी में शामिल हो गए." इससे यह साफ होता है कि बीजेपी अब सीधे नेताओं को अपनी पार्टी में नहीं लेती, बल्कि उन्हें पहले इधर-उधर भेजती है ताकि 'ऑपरेशन लोटस' के आरोपों से बचा जा सके.

बीजेपी दिखाती है कि लोग खुद अपनी मर्जी से पार्टी छोड़ रहे- सौरभ भारद्वाज
भारद्वाज ने यह भी कहा कि बीजेपी इस रणनीति के जरिए यह दिखाना चाहती है कि लोग खुद अपनी मर्जी से पार्टी छोड़ रहे हैं और फिर बाद में बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि यह सिर्फ एक भ्रम फैलाने की कोशिश है ताकि बीजेपी अपनी छवि को साफ-सुथरा दिखा सके, जबकि असलियत इसके बिल्कुल उलट है. AAP नेता का यह बयान राजनीतिक हलकों में हलचल मचा रहा है और आगामी समय में इसका असर राजधानी की राजनीति पर दिख सकता है.

बता दें कि दिल्ली नगर निगम (MCD) में आम आदमी पार्टी के 15 नगर पार्षदों ने एक साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया. इन्होंने इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी नाम से तीसरा मोर्चा बनाने की घोषणा भी कर दी है जिसका नेतृत्व मुकेश गोयल करेंगे.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget