एक्सप्लोरर

Satyendar Jain Resignation: सत्येंद्र जैन ने CM केजरीवाल को किस तारीख को भेजा था अपना इस्तीफा? सामने आई ये जानकारी

Satyendra Jain Resigned: सीएम केजरीवाल को लिखी चिट्ठी में सत्येंद्र जैन ने लिखा कि मुझे दिल्ली के लोगों की सेवा करने का मौका मिला इसके लिए मैं आपका आभारी हूं. कृपया मेरा इस्तीफा स्वीकार करें.

Satyendar Jain Resignation News:  पिछले 9 महीने से जेल में बंद आप नेता सत्येंद्र जैन ने 27 फरवरी को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को चिट्ठी लिखकर दिल्ली के मंत्रिमंडल (Delhi Cabinet) से इस्तीफा दे दिया. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बुधवार को यह जानकारी दी. दिल्ली सीएम केजरीवाल को लिखी चिट्ठी में सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) ने लिखा कि वह उन्हें यह अवसर देने के लिए आपके आभारी हैं. उन्होंने लिखा कि मुझे दिल्ली के लोगों की सेवा करने का मौका मिला इसके लिए मैं आभारी हूं. कृपया मेरा इस्तीफा स्वीकार करें.

LG को स्वीकृति के लिए भेजे गए इस्तीफे

भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार केजरीवाल के दो भरोसेमंद सहयोगी मनीष सिसोदिया और जैन ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है. दोनों नेताओं ने सीएम केजरीवाल के एजेंडे के तहत दिल्ली में अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं  को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. सूत्रों के मुताबिक, दोनों के इस्तीफे 28 फरवरी को स्वीकृति के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को भेज दिए गए हैं.

पिछले साल धनशोधन मामले में गिरफ्तार किये गए थे जैन

बता दें कि सत्येंद्र जैन को पिछले साल धनशोधन के मामले में गिरफ्तार किया गया था. उनकी गिरफ्तारी के बाद से ही विपक्षी बीजेपी उनके इस्तीफे की मांग कर रही थी. हालांकि, जैन बिना किसी पोर्टफोलियो के सरकार में मंत्री बने रहे और अब जाकर उन्होंने अपना इस्तीफा दिया है. सत्येंद्र जैन के जेल जाने के बाद उनके विभागों को सिसोदिया को सौंप दिया गया था, जिससे सिसोदिया का कार्यभार दोगुना हो गया था. हालांकि अगस्त 2022 में आबकारी नीति घोटाले में उनका नाम आने के बाद सिसोदिया को भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. उन्हें नई शराब नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के मामले में रविवार को गिरफ्तार किया गया था.

जैन को हटाने में इतनी देर क्यों की- बीजेपी

दोनों मंत्रियों के इस्तीफे को आम आदमी पार्टी भले ही नैतिकता की मिसाल के तौर पर पेश कर रही हो लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने इसे आप की मजबूरी बताते हुए सवाल किया है कि सत्येंद्र जैन को हटाने में पार्टी ने इतनी देर क्यों की.

यह भी पढ़ें: Delhi BJP Protest: दिल्ली में AAP के खिलाफ सड़कों पर उतरी BJP, मांगा सीएम केजरीवाल का इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा 2026: दिल्ली में ये रास्ते रहेंगे बंद, जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
कांवड़ यात्रा 2026: दिल्ली में ये रास्ते रहेंगे बंद, जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
HPV वैक्सीन अभियान पर रोक की थी मांग, दिल्ली HC ने किया मना, जारी रहेगा कैंपेन
HPV वैक्सीन अभियान पर रोक की थी मांग, दिल्ली HC ने किया मना, जारी रहेगा कैंपेन
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान
कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget