एक्सप्लोरर

Money Laundering Case: सत्येंद्र जैन को नहीं मिली राहत, ED-CBI मामले में ट्रांसफर याचिका पर 9 जून तक टली सुनवाई

जेल में बंद आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन ने ED और CBI मामले की सुनवाई स्पेशल सीबीआई जज विकास ढल की अदालत से दूसरी अदालत में ट्रांसफर करने की मांग की थी. इस याचिका पर सनुवाई टल गई है.

Delhi News: दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की ED और CBI मामले में दाखिल ट्रांसफर याचिका पर गुरुवार को होने वाली सुनवाई टल गई है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई अब 9 जून को की जाएगी. आज मामले की सुनवाई कर रहे जिला जज की अनुपलब्धता के चलते मामले की सुनवाई टल गई. बता दें कि जैन ने ED और CBI मामले की सुनवाई स्पेशल सीबीआई जज विकास ढल की अदालत से दूसरी अदालत में ट्रांसफर करने की मांग की है.

दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री और आप के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग केस में 30 मई 2022 को गिरफ्तार किया गया था. उसके बाद से कोर्ट में कई डेट लगने के बाद भी उन्हें अभी तक जमानत नहीं मिली है. वर्तमान में वो तिहाड़ जेल में बंद हैं. सत्येंद्र जैन पर शेल कंपनियां बनाकर 16 करोड़ रुपए से अधिक की राशि ट्रांसफर करने का आरोप है. ईडी की चार्जशीट में उनकी पत्नी पूनम और कुछ अन्य लोग भी इस मामले में आरोपी हैं. 

जज बदलने की मांग कर रहे हैं सत्येंद्र

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपने केस के जज बदलने को लेकर इससे पहले भी वह कोर्ट में याचिका लगा चुके हैं. न्यायाधीश ढुल से पहले उनके केस की सुनवाई विशेष जज गीतांजलि गोयल कर रही थीं. उस समय जैन की याचिका पर सितंबर 2022 में सुनवाई हुई थी. सुनवाई के बाद उनका केस जज विकास ढुल को दे दिया गया था. बता दें कि पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका 6 अप्रैल को हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी. उस समय सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि यदि उन्हें जमानत दी गई तो इससे जांच पर असर पड़ सकता है. यहां पर आपको ये भी बता दें कि आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल में मसाज करवाते हुए वीडियो को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं. प​ब्लिक डोमेन में वीडियो आने के बाद बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आम आदमी पार्टी को स्पा-मसाज पार्टी करार दिया था. 

यह भी पढ़ें: Wrestlers Protest: केजरीवाल की भाषा बोल रहे बजरंग पुनिया, लोगों से अपील के बाद ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा ये हैशटैग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget