एक्सप्लोरर

Satyendar Jain Exclusive: रामायण पर अरविंद केजरीवाल के बयान से मचा बवाल तो सत्येंद्र जैन बोले, 'BJP वाले चुनावी मुसलमान'

Satyendar Jain Exclusive: दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि मौलवियों की तनख्वाह के मुद्दे पर बीजेपी अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थी. तुम्हें क्या मतलब उनसे.

Satyendar Jain Exclusive: दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के उस बयान पर बवाल मच गया है, जिसमें उन्होंने प्रचार के दौरान रामायण के एक प्रसंग का जिक्र किया था. बीजेपी का कहना है कि पूर्व सीएम ने गलत प्रसंग बताया.

वहीं आप ने इसको लेकर पटवार किया है. खुद अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''इन्हें रावण से इतना प्यार है, अगर ये दिल्ली में आ गए तो ये दिल्ली को राक्षस की तरह निगल जाएंगे.'' पूर्व मंत्री और आप उम्मीदवार सत्येंद्र जैन ने भी बीजेपी को निशाने पर लिया.

बीजेपी वाले चुनावी मुसलमान- सत्येंद्र जैन

उन्होंने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा कि बीजेपी वाले चुनावी मुसलमान हैं. हर बात पर धर्म पर राजनीति करने लगते हैं. उन्होंने कहा, ''मौलवियों की तनख्वाह के मुद्दे पर केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. तुम्हें क्या मतलब उनसे, तुम तो राम का नाम इतनी जोर से लेते हो की लोग डर जाते हैं. हम तो नमस्ते भी राम-राम कह कर करते हैं. मुझे लगता है राजनीति में धर्म होना चाहिए, धर्म निभाते हुए राजनीति होनी चाहिए, लेकिन धर्म में राजनीति नहीं होनी चाहिए.''

जैन ने कहा, ''बीजेपी को कष्ट है कि अरविंद केजरीवाल इनके जैसे नहीं बने, बीजेपी वाले कहते हैं की ये भी हमारे जैसे भ्रष्ट हैं, ये नहीं कहते की हम भ्रष्ट नहीं हैं.'' 

राजनीति छोड़ने की सलाह मिली- जैन

शकूर बस्ती से आप उम्मीदवार जैन ने कहा, ''राजनीति में आने वाले ठीक से सोच कर ही आएं, क्योंकि आपके साथ भी ऐसा हो सकता है. दिल्ली की लड़ाई जनता के लिए पर्सनल हो चुकी है. जनता की चॉइस को गाली दे रहे हैं ये लोग.''

उन्होंने कहा, ''मुझे बहुत लोगों ने जेल से आने के बाद राजनीति छोड़ने की सलाह दी, घरवालों ने कहा मुझपर गर्व है उन्हें.''

कांग्रेस पर निशाना

जैन ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी, पीएम मोदी पर इतना डायरेक्ट अटैक नहीं कर सकते थे, इसलिए केजरीवाल का नाम लिया.
 
उन्होंने दिल्ली में बांग्लादेशी नागरिकों को लेकर लग रहे आरोपों पर कहा, ''बांग्लादेशी को देश में लाने, बसाने और भगाने का काम बीजेपी का है , सीमा की सुरक्षा नहीं कर पाए, राज्य सरकारें और उनकी पुलिस सो रही है.''

उन्होंने कहा कि मैं शराब को हाथ तक नहीं लगाता, शराब घोटाले का आरोप लगाने वाली ये पार्टियां आपको पांच सितारा होटल में दारू पीते मिलेंगे. देश भर में शराब केंद्र सरकार बंद करवा दे,  हमारा समर्थन मिलेगा. 

Delhi Election 2025: पंजाब के CM भगवंत मान का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा बयान, 'वो किस्मत लिखने वाला बंदा है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JNU में ABVP ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे 'वंदे मातरम्' के नारे
JNU में ABVP ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे 'वंदे मातरम्' के नारे
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget