एक्सप्लोरर

Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में सत्यपाल मलिक का बड़ा बयान, 'बृजभूषण का साथ देनी वाली सरकार को 2024 में खदेड़...'

Lok Sabha Elections 2024: सत्यपाल मलिक ने पीएम का नाम लिए बगैर कहा कि अगर ये राजस्थान में चुनाव हार गए तो बीजेपी के लोग ही इन्हें हटा देंगे. 

Delhi News: हरियाणा के गोहाना में सर्व समाज द्वारा पहलवानों के समर्थन में आयोजित एक सभा में जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक (Satya Pal Malik) ने केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि देश और दुनिया में इंडिया का नाम रौशन करने वाली महिला पहलवान खिलाड़ियों के साथ जो हुआ है, वो आप लोगों ने भी देखा होगा. महिला पहलवानों को स्थिति को देखकर खून खौलता था. जिस तरीके से दिल्ली में महिला पहलवानों को घसीटा गया, उसे देखकर मन करता, कुछ न कुछ किया जााए. जिस तरह से इन्होंने महिला पहलवानों को घसीटा है, उसी तरह 2024 में इस सरकार को भी घसीट‌ना होगा. 

लोकतांत्रिक व्यवस्था में रहने की वजह से इनका हिसाब भी उसी तरीके से करना होगा. न केवल बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह को उसके पद से हटाएंगे बल्कि जो सरकार उनका समर्थन कर रही है, उसे भी लोकसभा चुनाव 2024 में 100 फीसदी हटाने का काम करेंगे. मैं तो यहां के बाद सीधे राजस्थान के चुनावी समर में कूद जाऊंगा. साल के अंत में वहां विधानसभा चुनाव है. उन्होंने पीएम का नाम लिए बगैर कहा कि अगर ये राजस्थान में चुनाव हार गए तो बीजेपी के लोग ही इन्हें हटा देंगे. उन्होंने कहा कि सत्ताधारी पार्टी को यह नहीं भूलना चाहिए कि सत्ता आती है और चली जाती है. देश को ऐसी संकट में मत डालो कि इसे पटरी पर लाना संभव न हो. 

'लोग इनसे अपनी बेटियों का बदला लेंगे'

मैं, पहलवान भाइयों से भी कहूंगा, वो वहां एक दो दिन के लिए ही सही जरूर आएं. वहां की जनता पहलवान भाइयों का समर्थन करने के लिए तैयार खड़ी है. राजस्थान से मेरे पास कई दिन से फोन आ रहे हैं. एमएलए, जयपुर यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष निर्मल और अन्य लोगों के लगातार कह रहे हैं, पहलवान भाइयों को राजस्थान लेकर आइए, हम उन्हें राजस्थान में घुमाएंगे. अब ये तो इनके ऊपर है कि ये जो भी फैसला करेंगे, हम साथ देंगे. मैं, खुद वहांजाऊंगा. राजस्थान में बीजेपी वालों को घुसने लायक नहीं छोड़ूंगा. ये चुनाव जीतने की बात तो ये छोड़ दें. इनको गांव-गांव में घसीटा जाएगा. गांव-गांव में इनकी दुर्गति होगी. लोग इनसे अपनी बेटियों का बदला लेंगे. 

लोकसभा चुनाव में इन्हें नहीं हराया तो...

सत्यपाल मलिक ने चार जून को हरियाणा के सोनीपत में एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि किसान आंदोलन जब चल रहा था तो चार महीने तक इन्होंने कोई बात नहीं की. जब मैं बात करने पहुंचा तो सरकार ने कहा कि ये लोग ऐसे ही वापस चले जाएंगे, लेकिन प्रधानमंत्री को किसानों के सामने झुकना पड़ा. वैसे ही ये बेटियों के सामने भी झुकेंगे. केंद्र सरकार को यदि इस बार नहीं हटाया गया तो ये अपनी मर्जी से काम कर इंडिया को कमजोर करने का काम करेंगे. अग्निवीर जैसी योजना लाकर सेना को कमजोर तो कर ही दिया, अब दूसरे मामलों में भी वहीं करने वाले हैं. 

ये भी पढ़ें: Delhi Ordinance Row: क्या AAP को मिल पाएगा समाजवादी पार्टी का साथ? अखिलेश यादव से कल मुलाकात करेंगे अरविंद केजरीवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget