एक्सप्लोरर

बीजेपी पर RSS नेता इंद्रेश कुमार के बयान को लेकर संजय सिंह बोले- 'लगता है मां-बेटे वाला...'

Sanjay Singh News: आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद एनडीए के साथ ही इंडिया गठबंधन पर भी तीखा प्रहार किया है. उन्होंने एनडीए को अहंकारी करार दिया है.

Sanjay Singh News: आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) ने लोकसभा चुनाव के बाद आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार (Indresh Kumar) के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. संजय सिंह ने कहा कि मोहन भागवत का बयान, उसके बाद ऑर्गनाइजर पत्रिका का लेख और फिर यह बयान, ये साबित करता है कि RSS और बीजेपी के बीच मां-बेटे का झगड़ा शुरू हो गया है. बेटे ने मां का त्याग करने और मां ने बेटे को सबक सिखाने का अभियान शुरू कर दिया है.

संजय सिंह ने कहा, '' इसकी शुरुआत हुई थी बीजेपी के अध्यक्ष के बयान से, जिन्होंने कहा कि अटल जी की बीजेपी को RSS की जरूरत थी. चुनाव नतीजों में बीजेपी को 240 सीटें आती हैं, उसके बाद मोहन भागवत का मणिपुर पर बयान आता है, फिर वे कहते हैं कि संघ का स्वयंसेवक अहंकारी नहीं होता है और अब इंद्रेश कुमार का बयान आया है. ये बताता है कि विपक्ष के मुद्दे सही थे.''

संजय सिंह ने मोहन भागवत पर भी उठाए सवाल
आप सांसद संजय सिंह ने कहा, ''मणिपुर पर मैंने सवाल उठाया था, तब मुझे सस्पेंड कर दिया गया था, उसी समय कार्रवाई होनी चाहिए थी. इंद्रेश कुमार ने जिस अहंकार की बात कही है वो तो लगातार ही बयानों में दिखता रहा, अहंकार की सीमा पार हो गई जब इन्होंने गाना बनाया, 'जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे'. क्या तब मोहन भागवत और इंद्रेश कुमार को सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए था. जब संबित पात्र ने कहा कि भगवान जगन्नाथ मोदी जी के अवतार हैं, जब जेपी नड्डा ने कहा कि मोदी जी देवताओं के देवता हैं, जब मोदी जी ने खुद कहा कि मैं बायोलॉजिकल नहीं हूं, तब क्यों नहीं बोला मोहन भागवत ने.''

राम गमन पथ वाली सीट हारे बीजेपी- संजय सिंह
संजय सिंह ने कहा कि भगवान राम का स्पष्ट संदेश है कि हमने तो रावण के अहंकार को भी नष्ट कर दिया, किसी इंसान के अहंकार को माफ करने का तो सवाल ही नहीं उठता. उत्तर प्रदेश में राम गमन पथ है, जिस रास्ते से होकर भगवान राम गए थे, उस रास्ते की सभी सीटें बीजेपी वाले हार चुके हैं. भोले शंकर की थोड़ी कृपा हुई वरना वाराणसी भी हार चुके होते.''

ये भी पढ़ें- Delhi Price Hike: दिल्ली में सब्जियों की बढ़ी कीमतों ने बिगाड़ा बजट, दोगुने हुए सब्जियों के दाम 

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
15 अगस्त से पहले दिल्ली में अलर्ट! सभी रेलवे स्टेशनों पर सख्त होगी चेकिंग
15 अगस्त से पहले दिल्ली में अलर्ट! सभी रेलवे स्टेशनों पर सख्त होगी चेकिंग
'कैमरे पर गंदे-गंदे इशारे...', AAP के इस विधायक पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता
'कैमरे पर गंदे-गंदे इशारे...', AAP के इस विधायक पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता
'उमर खालिद को रिहा करो...', JNU में लगे नारे, ABVP बोली- फांसी दो
'उमर खालिद को रिहा करो...', JNU में लगे नारे, ABVP बोली- फांसी दो

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget