एक्सप्लोरर

'वह ऐसा शख्स है जिसने...', अमृतपाल सिंह पर चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर क्या कुछ बोले संजय सिंह?

Sanjay Singh News: संजय सिंह ने कहा कि पंजाब का कोई भी नागरिक जो श्री गुरु ग्रंथ साहिब में आस्था रखता है. वह इस बात को स्वीकार नहीं करेगा कि अमृतपाल सिंह ने गुरु ग्रंथ साहिब का इस्तेमाल किया.

Sanjay Singh Latest News: संसद में बजट पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने इशारों-इशारों में अमृतपाल सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि एक व्यक्ति को पंजाब में 20 लाख लोगों ने सांसद के रूप में चुना और वह एनएसए के तहत जेल में बंद हैं. चरणजीत चन्नी के इस बयान पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि ये गलत है, किसी को चुनकर भेजना और समाज विरोधी काम करने में जमीन-आसमान का फर्क है. जहां तक अमृतपाल सिंह का सवाल है, वह ऐसा शख्स है, जिसने श्री गुरु ग्रंथ साहिब का इस्तेमाल अपने बचाव के लिए किया.

संजय सिंह ने कहा कि पंजाब का कोई भी सिख या हिंदू या फिर कोई भी आम नागरिक जो श्री गुरु ग्रंथ साहिब में आस्था रखता है. वह इस बात को कतई स्वीकार नहीं करेगा कि उसने गुरु ग्रंथ साहिब का इस्तेमाल किया. इसके समर्थन में अगर पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी बयान दे रहे हैं तो मैं समझता हूं कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है.

कांग्रेस ने भी चरणजीत चन्नी के बयान से किया किनारा?

इससे पहले कांग्रेस ने भी अमृतपाल सिंह के संदर्भ में सांसद चरणजीत सिंह चन्नी की टिप्पणी से दूरी बनाते हुए कहा कि यह उनकी निजी राय है और यह पार्टी का रुख नहीं है. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘अमृतपाल सिंह पर सांसद चरणजीत सिंह चन्नी की ओर से व्यक्त किए गए विचार उनके अपने हैं और ये किसी भी तरह से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रुख को नहीं दर्शाते हैं.’’

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान कहा कि बीजेपी आपातकाल के आरोप लगाती है, लेकिन देश में तो अभी अघोषित आपातकाल लागू है. उन्होंने कहा कि यह तब आपातकाल है जब एक निर्वाचित सांसद पर रासुका लगाकर उन्हें जेल में डाल दिया गया है और वह अपने क्षेत्र के लोगों का प्रतिनिधित्व नहीं कर पा रहे हैं. चन्नी का इशारा अमृतपाल सिंह की ओर था. केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू और सत्ता पक्ष ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई. बिट्टू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस खालिस्तानियों के समर्थन में है.

असम की जेल में बंद हैं अमृतपाल सिंह

बता दें कि अमृतपाल सिंह वारिस पंजाब दे के प्रमुख हैं और खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद हैं. फिलहाल अमृतपाल सिंह असम की जेल में बंद हैं.

ये भी पढ़ें- 'CM योगी को हटाने की पूरी प्लानिंग...', संजय सिंह का बड़ा दावा, पीएम मोदी का भी किया जिक्र

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में SIR की डेट आगे बढ़ी, कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट?
दिल्ली में SIR की डेट आगे बढ़ी, कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट?
दिल्ली: टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 1 की मौत, कई लोग घायल
दिल्ली: टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 1 की मौत, कई लोग घायल
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन की न्यायिक हिरासत की मांग, कोर्ट का फैसला सुरक्षित
सत्येंद्र जैन की न्यायिक हिरासत की मांग, कोर्ट का फैसला सुरक्षित

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget