एक्सप्लोरर

एग्जिट पोल में AAP के पिछड़ने पर संजय सिंह का बड़ा बयान, 'ज्यादा दिन नहीं रह गए हैं...'

Delhi Exit Poll of Polls 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल बीजेपी की जीत और 'आप' की सीटों में कमी का अनुमान लगा रहे हैं. सांसद संजय सिंह ने इसे खारिज किया और कहा कि दो दिन में नतीजे आ जाएंगे.

Sanjay Singh on Delhi Exit Poll 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदान पूरे होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं. ज्यादातर एग्जिट पोल यही बता रहे हैं कि इस बार दिल्ली में बीजेपी सरकार बनने की संभावना है और आम आदमी पार्टी की सीटें कम हो सकती हैं. ऐसे में आप के लिए ये एग्जिट पोल बड़ी मुश्किल खड़ी करते नजर आ रहे हैं. इसपर अब अरविंद केजरीवाल के सांसद संजय सिंह की भी प्रतिक्रिया आई है. 

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह से जब यह सवाल किया गया कि एग्जिट पोल बीजेपी की सरकार बनती दिखा रहे हैं, इस पर आप का क्या रिएक्शन है? तो संजय सिंह ने जवाब दिया, "एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी के पिछड़ने और बीजेपी की सरकार बनने की संभावनाओं पर भी संजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, "रिजल्ट आने में ज्यादा समय नहीं रह गया है. दो दिन में दिल्ली चुनाव के नतीजे सबके सामने आ जाएंगे. तब देख लीजिएगा क्या होता है."

वहीं, संजय सिंह ने भरोसा जताया है कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता के लिए जो जनकल्याणकारी घोषणाएं की थीं, उसका व्यापक असर इस बार के चुनाव में देखने को मिलेगा. 

AAP को दो तिहाई सीट मिलने का दावा
एग्जिट पोल कराने वाली कंपनियों पर निशाना साधते हुए संजय सिंह ने कहा, "मसाज करने वाली और स्पा चलाने वाली कंपनियां जब एग्जिट पोल में उतर आएं, तो वह पोल कितना सच हो सकता है? अब सच 8 फरवरी को पता चल जाएगा." वहीं, संजय सिंह ने दावा किया है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी को दो तिहाई से ज्यादा बहुमत मिल रहा है और प्रचंड बहुमत के साथ अरविंद केजरीवाल की सरकार आएगी.

संजय सिंह का बीजेपी पर निशाना
संजय सिंह ने आगे कहा, "बीजेपी के कैंपेन उठाकर देखिए तो उनका पूरा प्रचार अभियान निगेटिव था. वह महिलाओं को गालियां देते थे, पार्टी के कार्यकर्ताओं को पीटते थे, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से झगड़े करते थे. इतना ही नहीं, अरविंद केजरीवाल के खिलाफ गाली-गलौज करते थे और उनकी गाड़ियों पर हमला करवाते थे. बीजेपी ने न बिजली-पानी पर बात की और न ही शिक्षा और स्वास्थ्य पर. उनका जीतना कैसे संभव है?"

महिला सम्मान राशि का मिलेगा फायदा?
संजय सिंह का कहना है कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल द्वारा शुरू की गई 'महिला सम्मान योजना' का फायदा इस बार पार्टी को जरूर मिलेगा. आप के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर महिलाओं से 2100 रुपये के लिए फॉर्म और कार्ड भरवाए हैं. ऐसे में उन्होंने भरोसा जताया है कि परिणाम आप के पक्ष में ही आएंगे. 

यह भी पढ़ें: Delhi Exit Poll: साइलेंट लहर या एंटी इनकमबेसी, एग्जिट पोल में क्यों लगती नजर आ रही 'आप' की उम्मीदों पर 'झाड़ू'?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा दावा, बोलीं- 'राष्ट्रहित में...'
दिल्ली: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा दावा, बोलीं- 'राष्ट्रहित में...'
'अब उम्मीद है कि...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विजेता दहिया ने क्या कहा?
'अब उम्मीद है कि...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विजेता दहिया ने क्या कहा?
'अब हम पूरे देश में...', आंदोलन खत्म होने के बाद क्या करेगी CJP? आशुतोष रांका ने बताया प्लान
'अब हम पूरे देश में...', आंदोलन खत्म होने के बाद क्या करेगी CJP? आशुतोष रांका ने बताया प्लान
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले, पुलिस ने की लौटने की अपील

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget