एक्सप्लोरर

संजय सिंह ने सुनीता केजरीवाल से की मुलाकात, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Sanjay Singh meets Sunita Kejriwal: आप के सांसद संजय सिंह छह महीने बाद तिहाड़ जेल से रिहा हुए हैं. जेल से निकलने के बाद वो सीधे सीएम केजरीवाल के घर पर पहुंचे.

Sanjay Singh News: तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद संजय सिंह ने सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की. आप के राज्यसभा सांसद ने उनका पैर छूकर आशीर्वाद लिया. वो जेल से निकलने के बाद सीधा सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचे. उनके साथ पत्नी अनीता सिंह भी सीएम आवास पर पहुंचीं. सुनीता केजरीवाल ने गले लगाकर संजय सिंह का स्वागत किया. 

संजय सिंह के साथ उनकी बेटी इशिता सिंह भी सीएम के घर पर पहुंचीं. सुनीता केजरीवाल ने संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह को भी गले लगाया. 

संजय सिंह का सोशल मीडिया पोस्ट

जेल से बाहर निकलने के बाद संजय सिंह ने अपने पहले सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "यह जश्न का नहीं, जंग का समय है. सभी देशभक्त कार्यकर्ता संघर्ष के लिए तैयार रहें. हमारे क्रांतिकारी साथी अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन जेल में हैं. जेल के ताले टूटेंगे, हमारे साथी छूटेंगे! अरविन्द केजरीवाल ज़िन्दाबाद! आम आदमी पार्टी ज़िन्दाबाद!"

13 अक्टूबर 2023 से जेल में बंद थे संजय सिंह

संजय सिंह 13 अक्टूबर 2023 से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद थे. वह रात 8:11 बजे द्वार संख्या तीन से बाहर आए. जेल अधिकारियों ने कहा कि जमानत प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें रिहा किया गया. जेल के बाहर एकत्रित ‘आप’ के समर्थकों ने “देखो देखो कौन आया, शेर आया, शेर आया” और “संजय सिंह जिंदाबाद” के नारे लगाए. ‘आप’ कार्यकर्ताओं की नारेबाजी के बीच राज्यसभा सदस्य को फूलमाला पहनाई गई. 

कार्यकर्ताओं ने बरसाए फूल

कार्यकर्ताओं ने उनपर गुलाब के फूल भी बरसाए. संजय सिंह की रिहाई के मद्देनजर जेल के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात थे. उन्होंने एक वाहन पर चढ़कर समर्थकों का अभिवादन किया. 

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज और आप के विधायक दुर्गेश पाठक जेल के बाहर मौजूद थे. भारद्वाज ने कहा कि पार्टी संघर्ष करती रहेगी. उन्होंने बताया, “संजय सिंह ने कहा है कि यह समय जश्न का नहीं संघर्ष का है क्योंकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया और सत्येन्द्र जैन समेत पार्टी के नेता अभी भी जेल में हैं. हमारे तीन नेता जेल में हैं इसलिए पार्टी संघर्ष करती रहेगी.” 

संजय सिंह की रिहाई के तुरंत बाद ‘आप’ ने एक पोस्ट में कहा, “शेर को बेड़ियों में कब तक जकड़ता तानाशाह! आखिरकार शेर को जेल से बाहर आना ही था.” इससे पहले सिंह को वसंत कुंज के आईएलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. दोपहर करीब 1:30 बजे अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्हें जमानत की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए वापस तिहाड़ जेल ले जाया गया. 

संजय सिंह 6 महीने बाद जेल से बाहर, CM केजरीवाल की गिरफ्तारी पर दी पहली प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के वीडियो पर बोली CJP, 'पेपर लीक रोकने के लिए आपने पहले भी...'
PM मोदी के वीडियो पर बोली CJP, 'पेपर लीक रोकने के लिए आपने पहले भी...'
पहले कैब बुक की, फिर ड्राइवर की चाकू से हत्या, दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस
पहले कैब बुक की, फिर ड्राइवर की चाकू से हत्या, दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस
दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग को मिला नया अध्यक्ष, सरकार ने निर्मल जैन को दी जिम्मेदारी
दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग को मिला नया अध्यक्ष, सरकार ने निर्मल जैन को दी जिम्मेदारी
ग्रेटर नोएडा: 6 साल के मासूम की गड्ढे में डूबने से मौत, पिता का फूटा गुस्सा- 'योगी जी मुझे इंसाफ...'
ग्रेटर नोएडा: 6 साल के मासूम की गड्ढे में डूबने से मौत, पिता का फूटा गुस्सा- 'योगी जी मुझे इंसाफ...'

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget