एक्सप्लोरर

Sanjay Singh ED Raids: 'बीजेपी को AAP से लगता है डर', संजय सिंह के घर ईडी की छापेमारी को लेकर बोलीं मंत्री आतिशी

Atishi On Sanjay Singh ED Raids: दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि तथाकथित शराब घोटाले में अभी तक एक रुपए का भ्रष्टाचार केंद्र सरकार और उनकी एजेंसियां न साबित कर पाई हैं और न ही कोई सबूत दे पाई हैं.

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) के आवास पर ईडी (ED) की छापेमारी को लेकर केजरीवाल सरकार (Kejriwal Government) में मंत्री आतिशी (Atishi) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. आतिशी ने कहा है कि पिछले 15 महीने से इस तथाकथित शराब घोटाले में सीबीआई-ईडी जांच कर रही है. लेकिन, अभी तक एक रुपए का भ्रष्टाचार केंद्र सरकार और उनकी सारी एजेंसियां न साबित कर पाई हैं और न ही कोई सबूत दे पाई हैं. यह दिखाता है कि बीजेपी को आप से डर लगता है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पता है कि वे लोकसभा चुनाव हार रहे हैं.

इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरावील ने कहा कि कथित शराब घोटाले की जांच एक साल से चल रही है, लेकिन अभी तक कुछ नहीं मिला. पत्रकारों के परिसरों पर छापे मारने के बाद संजय सिंह के परिसर पर छापे मारे गए. चुनावों तक ऐसी छापेमारी जारी रहेगी. संजय सिंह के आवास पर कुछ भी नहीं मिलेगा. यह हताशा को दर्शाता है. केजरीवाल ने आगे कहा कि जब कोई हार रहा होता है तो वह ऐसे कदम उठाता है, लेकिन हमें डरने की जरूरत नहीं है.

संजय सिंह के घर सुबह सात बजे पहुंची ईडी की टीम

बता दें कि ईडी ने दिल्‍ली आबकारी घोटाले के सिलसिले में आप के राज्‍यसभा सांसद संजय सिंह के घर पर बुधवार को छापेमारी की. ईडी की एक टीम सुबह सात बजे सांसद के आवास पर पहुंची और छापेमारी के साथ ही तलाशी अभियान शुरू किया. ईडी का मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से दायर एक प्राथमिकी पर आधारित है. फिलहाल, ईडी ने चार आरोप पत्र दायर किए हैं और मामले की आगे की जांच कर रही है.

चार्जशीट में इतनी बार आया है संजय सिंह का नाम

सूत्रों के मुताबिक, संजय सिंह का नाम आरोप पत्र में चार बार आया है, जिनमें से एक गलती से था. टाइप करते समय दिल्ली के आबकारी आयुक्‍त राहुल सिंह का नाम गलती से संजय सिंह टाइप हो गया. गौरतलब है कि यह तलाशी दिन में सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत पर सुनवाई से पहले हुई. संजय सिंह के आवास के अलावा, ईडी के अधिकारी मामले से जुड़े अन्य लोगों के परिसरों पर भी छापेमारी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Sanjay Singh ED Raids: बांसुरी का संजय सिंह पर हमला, बोलीं- 'भ्रष्टाचार में लिप्त हैं AAP के नेता, इसलिए ED ने की छापेमारी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार का निधन, कांग्रेस के रहे थे सांसद
सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार का निधन, कांग्रेस के रहे थे सांसद
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह
दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह
नशे में था दूल्हा, बिना मर्जी के हुई शादी! HC ने खारिज की तलाक की याचिका
नशे में था दूल्हा, बिना मर्जी के हुई शादी! HC ने खारिज की तलाक की याचिका

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश कुमार को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget