एक्सप्लोरर

Sanjay Singh Home ED Raid: आप का दावा- संजय सिंह के पिता के साथ ED ने किया दुर्व्यवहार, जारी किया वीडियो

Sanjay Singh ED Raids: दिल्ली में बुधवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवास पर ईडी ने छापेमारी की. इस बीच आप ने ईडी के अधिकारियों पर बड़ा आरोप लगाया है.

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली में ईडी (ED) ने बुधवार की सुबह-सुबह आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) के आवास पर छापेमारी की. अब आप ने ईडी के अधिकारियों पर बड़ा आरोप लगाया है. आप ने दावा किया है कि ईडी के अधिकारियों ने संजय सिंह के पिता के साथ दुर्व्यवहार किया. आप की तरफ से सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा गया कि एक सांसद के बुजुर्ग पिता के साथ ऐसा व्यवहार कर रही मोदी की ईडी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) देश के लिए आवाज उठाने वालों से इतना मत डरो कि लोग इतिहास में आपको डरपोक पीएम के रूप में याद करें.

इससे पहले संजय सिंह के पिता दिनेश सिंह ने कहा कि उनका बेटा ईडी के साथ सहयोग कर रहा है. उन्होंने कहा, "ईडी अपना काम कर रही है. मुझे सटीक वक्त तो नहीं पता, लेकिन सुबह करीब साढ़े सात बजे वे छापे मारने आए. मैंने ईडी अधिकारियों को बताया कि वे देर रात तक तलाशी ले सकते हैं, हम नहीं चाहते कि वे बार-बार आएं."

आप ने छापेमारी को लेकर क्या कहा?

वहीं आप प्रवक्ता रीना गुप्ता ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा, "संजय सिंह अडानी के मुद्दे पर सवाल पूछते रहे हैं, इसलिए उनके आवास पर छापे मारे जा रहे हैं. केंद्रीय एजेंसियों को पहले भी कुछ नहीं मिला था और आज भी कुछ नहीं मिलेगा. पहले उन्होंने मंगलवार को कुछ पत्रकारों के आवास पर छापे मारे और बुधवार को वे संजय सिंह के आवास पर तलाशी ले रही हैं."

उपराज्यपाल ने की थी सीबीआई जांच की सिफारिश

आरोप है कि शराब व्यापारियों को लाइसेंस देने के लिए दिल्ली सरकार की वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए लाई गई आबकारी नीति ने गुटबंदी को बढ़ावा दिया और कुछ डीलर को फायदा पहुंचाया, जिन्होंने इसके लिए कथित तौर पर रिश्वत दी थी. आप ने इन आरोपों का खंडन किया है. दिल्ली के उपराज्यपाल की ओर से सीबीआई से मामले की जांच कराने की सिफारिश करने के बाद इस नीति को रद्द कर दिया गया था.

ये भी पढ़ें- Sanjay Singh Home ED Raid: आप सांसद संजय सिंह के घर ईडी की रेड पर मंत्री सौरभ भारद्वाज की प्रतिक्रिया, किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: प्रवेश वर्मा के मानहानि केस में सौरभ भारद्वाज को नोटिस, 28 नवंबर को सुनवाई
दिल्ली: प्रवेश वर्मा के मानहानि केस में सौरभ भारद्वाज को नोटिस, 28 नवंबर को सुनवाई
दिवाली से पहले दिल्ली के बाजारों में आग का तांडव, गफ्फार में 45 दुकानें जलीं, कहीं गोदाम खाक
दिवाली से पहले दिल्ली के बाजारों में आग का तांडव, गफ्फार में 45 दुकानें जलीं, कहीं गोदाम खाक
चावड़ी बाजार हादसे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 ठेकेदार गिरफ्तार
चावड़ी बाजार हादसे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 ठेकेदार गिरफ्तार
Delhi Air Pollution: दिल्ली में निर्माण और तोड़फोड़ पर लगी रोक, वर्क फ्रॉम होम पर भी अपडेट
दिल्ली में निर्माण और तोड़फोड़ पर लगी रोक, वर्क फ्रॉम होम पर भी अपडेट

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल की सजा पर रोक लगाने से SC का इनकार, दिवाली के दौरान छूट की मांग भी खारिज
तरुण तेजपाल की सजा पर रोक लगाने से SC का इनकार, दिवाली के दौरान छूट की मांग भी खारिज
NC में सियासी खलबली के बीच फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, बताया पार्टी का फ्यूचर
NC में सियासी खलबली के बीच फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, बताया पार्टी का फ्यूचर
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, बच्ची का गाना सुन बजाई तालियां
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, बच्ची का गाना सुन बजाई तालियां
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पार हुई कमाई
दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पार हुई कमाई
'कुछ नियुक्ति पत्र तीसरी बार के लिए रोकेंगे', CM योगी ने किया यूपी में सरकार बनाने का दावा
'कुछ नियुक्ति पत्र तीसरी बार के लिए रोकेंगे', CM योगी ने किया यूपी में सरकार बनाने का दावा
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
Viral Video: घर पहुंचना जंग से कम नहीं, सामने आए ट्रेनों के ये खतरनाक वीडियो
घर पहुंचना जंग से कम नहीं, सामने आए ट्रेनों के ये खतरनाक वीडियो
Embed widget