एक्सप्लोरर

Delhi: ED रिमांड में ले जाते वक्त आप सांसद संजय सिंह बोले- 'सारे आरोप बेबुनियाद हैं, हम लड़ेंगे'

Sanjay Singh ED Remand: आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने पीएम नरेंद्र पर तीखा हमला बोला है. संजय सिंह ने साथ ही दावा किया है कि उनपर लगाए गए सारे आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं.

Delhi News: आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 10 अक्टूबर तक प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) के रिमांड पर भेज दिया है. वहीं, रिमांड में ले जाते वक्त संजय सिंह ने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि उनके खिलाफ लगे आरोप झूठे हैं और वह पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से नहीं डरते हैं. चाहे कितना भी अत्याचार करना चाहते हैं कर लें.

संजय सिंह ने कहा, ''जितना अत्याचार और जुल्म करना है करें, कोई दिक्कत नहीं है. हम लड़ेंगे. सारे आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं. हम डरते नहीं हैं, हम लड़ेंगे.'' आप सांसद ने पीएम नरेंद्र मोदी और अडानी को लेकर भी बयान दिया. उधर, सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी संजय सिंह के मामले में एकबार फिर प्रतिक्रिया दी है और दावा किया है कि उन्हें झूठे केस में फंसाया गया है.

संजय सिंह पर लगे आरोप झूठे- केजरीवाल
सीएम केजरीवाल ने कहा, ''संजय सिंह पर आज सारे के सारे कैसे झूठ लगा रखे हैं. इतनी जांच कर ली लेकिन कुछ नहीं निकला. इस जांच के खेल में सब का टाइम खराब होता है. जांच एजेंसी का भी टाइम खराब होता है और देश का भी टाइम खराब होता है. सभी को देश के लिए काम करना चाहिए. झूठ केसों में फंसा कर कुछ नहीं निकलने वाला.''

ईडी ने मांगी थी 10 दिन की रिमांड
बता दें कि दिल्ली आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने पांच दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया.  विशेष न्यायाधीश एम. के. नागपाल ने संजय सिंह को 10 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में भेजा है. ईडी ने संजय सिंह से पूछताछ के लिए 10 दिन की हिरासत का अनुरोध किया था. ईडी ने बुधवार को संजय सिंह के आवास पर रेड डाली थी और कई घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था. 

ये भी पढ़ें-  Delhi Suicide News: पत्नी की मौत के गम से उबर नहीं पाये ACP, सिर में गोली मार की सुसाइड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: तरुण हत्याकांड में नाबालिग बताकर आरोपी ने की थी बचने की कोशिश, अब MCD रिकॉर्ड से खुला राज
तरुण हत्याकांड: नाबालिग बताकर आरोपी ने की थी बचने की कोशिश, अब MCD रिकॉर्ड से खुला राज
जंतर मंतर पर प्रदर्शन को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी पर हुई FIR? अब दिल्ली पुलिस का आया बयान
जंतर मंतर पर प्रदर्शन को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी पर हुई FIR? अब दिल्ली पुलिस का आया बयान
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
दिल्ली-NCR में फिर चढ़ा पारा, गर्मी से लोग बेहाल, पालम में तापमान 40 के पार
दिल्ली-NCR में फिर चढ़ा पारा, गर्मी से लोग बेहाल, पालम में तापमान 40 के पार

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget