एक्सप्लोरर

संजय सिंह को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, आज तक के लिए ट्रायल कोर्ट में सरेंडर की जरूरत नहीं 

Sanjay Singh: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की ओर से उनके वकील ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि गुरुवार को आप नेता संयुक्त संसदीय समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे.

Sanjay Singh News: आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद संजय सिंह को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने बुधवार (21 अगस्त) को बड़ी राहत दी. जस्टिस केएस पवार की पीठ ने उनकी याचिका पर सुनवाई के बाद कहा कि गुरवार (22 अगस्त) को सुनवाई पूरी होने तक आप सांसद संजय सिंह को सरेंडर करने की जरूरत नहीं है. 

इससे पहले आप नेता संजय सिंह को सुल्तानपुर एमपी-एमएलए कोर्ट ने नियमों का उल्लंघन कर प्रदर्शन करने से जुड़े मामले में सरेंडर करने को कहा था. सुल्तानपुर एमपी-एमएलए कोर्ट ने पुलिस से कहा था कि वो 28 अगस्त तक संजय सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करे. 

हाई कोर्ट से सजा पर रोक लगाने की मांग 

आप सांसद संजय सिंह की ओर से उनके वकील ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि गुरुवार को वह संयुक्त संसदीय समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे. इस बात को ध्यान में रखते हुए अदालत तत्काल  सुनवाई करे. साथ ही उन्हें गिरफ्तारी से राहत दे. 

दरअसल, इस मामले में ट्रायल कोर्ट ने संजय सिंह को 11 जनवरी 2023 को दोषी करार दिया था. वहीं, सेशन कोर्ट ने उनकी याचिका छह अगस्त को खारिज कर दी ​थी. यूपी की अदालत ने 13 अगस्त को आप नेता सिंह और समाजवादी पार्टी के नेता अनूप सांडा व अन्य के खिलाफ कोर्ट में पेश न होने पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. 

इसके बाद हाई कोर्ट में संजय सिंह की ओर से उनके वकील एससी मिश्रा ने याचिका दायर कर ट्रायल कोर्ट की सजा पर रोक लगाने की मांग की है. साथ ही उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने को लेकर पुलिस को जरूरी आदेश देने की भी अदालत से अपील की है. 

यूपी की कोर्ट ने सभी को तीन-तीन माह के कारावास एवं डेढ़-डेढ़ हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई थी. बता दें कि करीब 23 वर्ष पूर्व संजय सिंह सहित अन्य के खिलाफ बिजली-पानी समेत अन्य समस्याओं के विरोध में सड़क पर जाम लगाने और धरना प्रदर्शन करने पर केस दर्ज हुआ था.

'मेरा और अरविंद केजरीवाल का क्या कसूर था...', जेल जाने को लेकर मनीष सिसोदिया का छलका दर्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Jantar Mantar Protest Live: जंतर मंतर पर शुरू हुआ हंगामा, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर छोड़े आंसू गैस के गोले
Live: जंतर मंतर पर शुरू हुआ हंगामा, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर छोड़े आंसू गैस के गोले
गिरफ्तार कर लो या जाने दो! सफदरजंग अस्पताल पर सोनम वांगचुक का गंभीर आरोप; सुरक्षाकर्मी से बहस
गिरफ्तार कर लो या जाने दो! सफदरजंग अस्पताल पर सोनम वांगचुक का गंभीर आरोप; सुरक्षाकर्मी से बहस
साहिल के बाद अब इन छात्राओं को मीडिया के सामने लाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जानें कौन हैं?
साहिल के बाद अब इन छात्राओं को मीडिया के सामने लाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जानें कौन हैं?
जंतर-मंतर पर हिंसा करने पहुंचे थे 2,500 से अधिक आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोग, FRS से हुई पहचान
जंतर-मंतर पर हिंसा करने पहुंचे थे 2,500 से अधिक आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोग, FRS से हुई पहचान

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget