एक्सप्लोरर

Sanjay Singh Arrested: संजय सिंह की गिरफ्तारी पर CM केजरीवाल बोले- 'ये गैरकानूनी, PM मोदी की बौखलाहट दिखाता है'

Sanjay Singh Arrest News: दिल्ली आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवास पर बुधवार की सुबह ईडी ने छापा मारा था. वहीं शाम में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

Delhi Liquor Policy Case: आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) को ईडी (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली आबकारी नीति मामले में छापेमारी के बाद ईडी ने संजय सिंह को गिरफ्तार किया. सुबह से ही संजय सिंह के घर पर रेड चल रही थी. इस पर अब आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने प्रतिक्रिया दी है. सीएम केजरीवाल ने कहा है कि संजय सिंह की गिरफ्तारी बिलकुल गैरकानूनी है. ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की बौखलाहट दर्शाता है. चुनाव तक ये कई और विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करेंगे.

वहीं संजय सिंह को ईडी गुरुवार को कोर्ट में पेश करेगी. दूसरी तरफ संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद आप नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन हो रहा है. इससे पहले दिन में ईडी ने इस मामले में संजय सिंह के आवास पर छापा मारा था. इसके बाद उनकी गिरफ्तारी की गई. अधिकारियों ने बताया कि मामले से जुड़े कुछ अन्य लोगों के परिसरों पर भी इस अभियान के दौरान छापे मारे गए. ईडी ने इस मामले में पहले सिंह के स्टाफ सदस्यों और उनसे जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ की थी.

ईडी ने पीएमएलए के तहत दर्ज किया था मामला

ऐसा आरोप है कि शराब व्यापारियों को लाइसेंस देने के लिए दिल्ली सरकार की 2021-22 के लिए लाई गई आबकारी नीति ने गुटबंदी को बढ़ावा दिया और कुछ डीलर को फायदा पहुंचाया, जिन्होंने इसके लिए कथित तौर पर रिश्वत दी थी. आप ने इस आरोप का खंडन किया है. दिल्ली के उपराज्यपाल की ओर से केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से इस मामले की जांच कराने की सिफारिश करने के बाद इस नीति को रद्द कर दिया गया था. सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद ईडी ने धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत एक मामला दर्ज किया था.

ये भी पढ़ें- Sanjay Singh Arrested: संजय सिंह की गिरफ्तारी पर दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की प्रतिक्रिया, बोले- 'पैसे खाए हैं तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान
प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान
कांवड़ यात्रा 2026: दिल्ली में आज से डायवर्जन, पढ़ें रूट
कांवड़ यात्रा 2026: दिल्ली में आज से डायवर्जन, पढ़ें रूट
दिल्ली: ₹2500 वाली योजना के लिए महिलाओं ने CM का जताया आभार
दिल्ली: ₹2500 वाली योजना के लिए महिलाओं ने CM का जताया आभार
संसद में राहुल गांधी के बचाव में क्यों आए अखिलेश यादव? खुद बताई वजह
संसद में राहुल गांधी के बचाव में क्यों आए अखिलेश यादव? खुद बताई वजह

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
जंतर मंतर के जुनैद से लेकर हिरासत वाली बस के ड्राइवर तक, अखिलेश ने की मुलाकात
जंतर मंतर के जुनैद से लेकर हिरासत वाली बस के ड्राइवर तक, अखिलेश ने की मुलाकात
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
राज्यसभा में वंदे मातरम् बिल के पास होने पर क्या बोले चिराग पासवान? जानें
राज्यसभा में वंदे मातरम् बिल के पास होने पर क्या बोले चिराग पासवान? जानें
Embed widget